फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   KDA will prepare DPR for six metro routes

Kanpur News: मेट्रो के छह रूटों की डीपीआर बनवाएगा केडीए

Thu, 17 Apr 2025 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
KDA will prepare DPR for six metro routes
कानपुर। केडीए मेट्रो विस्तार के अन्य संभावित रूटों की भी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनवाएगा। प्रस्ताव मिलने पर बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा। इस पर करीब छह करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) और रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस (राइट्स) ने वर्ष 2030 तक नौबस्ता-बर्रा 8, पनकी से केंद्रीय विद्यालय कैंट और नौबस्ता से चकेरी रूट पर मेट्रो ट्रेनों का संचालन शुरू करने की योजना बनाई है। मेट्रो कॉरिडोर-1 के अंतिम स्टेशन नौबस्ता को कॉरिडोर-2 के अंतिम स्टेशन बर्रा-8 से जोड़ने के लिए केडीए 80 लाख रुपये से राइट्स संस्था से डीपीआर बनवा रहा है। डीपीआर का ड्राफ्ट तैयार करने का कार्य अंतिम चरण में है। केडीए ने मेट्रो कॉरिडोर-1 और कॉरिडोर-2 के डीपीआर भी राइट्स से तैयार कराए थे। 11000 करोड़ रुपये की लागत से दोनों कॉरिडोर में निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन

इसी तरह वर्ष 2035 तक चार अन्य नए रूटों पर मेट्रो चलाने की योजना है। इनमें आईआईटी से मंधना, सीएसए से ख्यौरा कटरी, नौबस्ता से रमईपुर, केंद्रीय विद्यालय कैंट से उन्नाव रूट शामिल हैं। इसके तहत मेट्रो और राइट्स के अधिकारियों ने संयुक्त सर्वे कर लिया है। 74.92 किलोमीटर लंबे इन रूटों के निर्माण की अनुमानित लागत 34,276.61 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल ने बताया कि मेट्रो के नए रूटों की डीपीआर बनवाने के लिए प्रस्ताव आने पर इसे बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा। स्वीकृति मिलने पर डीपीआर के लिए धन आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed