फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   KDA... Tender of Rs 13.90 lakh issued after work was done, investigation started

Kanpur News: केडीए... काम होने के बाद 13.90 लाख के टेंडर जारी, जांच शुरू

Sun, 06 Jul 2025 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
KDA... Tender of Rs 13.90 lakh issued after work was done, investigation started
कानपुर। केडीए के मुख्य अभियंता ने काम होने के बाद भी 13.90 लाख के टेंडर जारी कर दिए। अब केडीए उपाध्यक्ष ने इसकी जांच शुरू करा दी है। बताया कि रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

केडीए के मुख्य अभियंता प्रेमचंद्र आर्या ने एक जुलाई को एक साथ 15 कार्यों के लिए टेंडर जारी किए। इन कार्यों की सूची के क्रमांक संख्या छह में मुख्य भवन के बाहरी भाग की दीवारों पर लगी एसीपी शीट की सफाई व मरम्मत कार्य के लिए भी टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। इस कार्य की अनुमानित लागत 8.46 लाख रुपये है। कार्यावधि एक माह तय की गई है। टेंडर 11 जुलाई दोपहर 3:00 बजे तक डाले जा सकते हैं। उसी दिन शाम 4:00 बजे टेंडर खोले जाने हैं। जानकारों के अनुसार, केडीए की बाहरी भाग की दीवारों की शीट सही है।
विज्ञापन


इसी तरह, क्रम संख्या 14 में मुख्य भवन के भूतल में स्थित रिकाॅर्ड रूम की दीवार की मरम्मत, वाटरप्रूफ व रंगाई-पुताई आदि का टेंडर जारी किया गया है। इस कार्य की अनुमानित लागत 2.99 लाख रुपये है। शनिवार को रिकाॅर्ड रूम में ड्यूटी कर रहे गार्डों ने बताया कि छह महीने पहले इस रूम की पुताई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, केडीए मुख्य कार्यालय के पोर्टिको में फाल्स सीलिंग (मेटल) बदलने के कार्य के 2.45 लाख के टेंडर जारी किए गए हैं, जबकि यह कार्य दो महीने पहले ही हुआ है।


कोट
यह मामला संज्ञान में आया है। जांच करा रहा हूं। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करूंगा। - मदन सिंह गर्ब्याल, उपाध्यक्ष, केडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed