फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   KDA's big action in Kanpur, 83 and a half crore land evacuated by bulldozer, sealed seven illegal constructions

KDA की बड़ी कार्रवाई: बुलडोजर चला खाली कराई साढ़े 83 करोड़ की जमीन, सील किए सात अवैध निर्माण

Sun, 29 May 2022 07:16 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 29 May 2022 07:16 AM IST
सार

कानपुर में अवैध कब्जों को लेकर कानपुर विकास प्राधिकर सख्त है। केडीए की टीम ने कानपुर के सनिगवां और देहली सुजानपुर में अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया। इसके अलावा हाजी वसी की चार बिल्डिंग समेत सात अवैध निर्माण सील किए। 

विज्ञापन
KDA's big action in Kanpur, 83 and a half crore land evacuated by bulldozer, sealed seven illegal constructions
केडीए ने कराई बुलडोजर की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में केडीए ने शनिवार को सनिगवां और देहली सुजानपुर में अवैध प्लॉटिंग, मकान, बाउंड्री तोड़कर 55570 वर्गमीटर जमीन खाली कराई। इस जमीन की अनुमानित कीमत 83.55 करोड़ बताई जा रही है। चमनगंज सहित आसपास के मोहल्लों में सात अवैध निर्माण भी सील किए गए।

विज्ञापन

केडीए वीसी अरविंद सिंह के निर्देश पर केडीए जोन-4 की प्रवर्तन, राजस्व, अभियंत्रण विभाग की टीम ने देहली सुजानपुर की आराजी संख्या - 2237 और सनिगवां की आराजी संख्या 204/1, 893, 894, 992 में हुए अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाए।
विज्ञापन

टीम ने इन्हीं क्षेत्रों में लगभग 20,000 वर्गमीटर जमीन पर बिना तलपट मानचित्र स्वीकृत कराए की जा रही प्लॉटिंग भी तोड़ी। केडीए वीसी अरविंद सिंह के 10 माह के कार्यकाल में 1000 करोड़ रुपये से अधिक की जमीन को कब्जा मुक्त कराया जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाजी वसी की चार बिल्डिंगों सहित सात अवैध निर्माण सील
केडीए जोन-1 के प्रभारी विशेष कार्याधिकारी अवनीश सिंह के नेतृत्व में प्रवर्तन दस्ते ने चमनगंज, श्रीनगर, मौला दूध चौराहा, तलाक मोहाल और चटाई मोहाल में सात अवैध निर्माण सील किए। 

KDA's big action in Kanpur, 83 and a half crore land evacuated by bulldozer, sealed seven illegal constructions
केडीए ने चमनगंज में सील किया अवैध रूप से बना अपार्टमेंट - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि चमनगंज स्थित परिसर संख्या 105/203 में बिल्डर हाजी वशी की तरफ से अवैध रूप से बनवाए जा रहे छह मंजिला अपार्टमेंट को सील किया गया। इसी बिल्डर की तरफ से 88/333 में कराया जा रहा अवैध निर्माण सील किया। 

हाजी वशी और मोहम्मद हमजा मौला दूध चौराहे के पास 88/248 पर कराया जा रहा अवैध निर्माण, आदिल के साथ मिलकर 88/507 में कराया जा रहा अवैध निर्माण सील किया। इसी तरह श्रीनगर स्थित 105/273 पार्ट में रहीमुद्दीन, चटाई मोहाल स्थित परिसर संख्या 20/125ए व 20/125बी में मोहम्मद आरिफ की तरफ से कराया जा रहा अवैध निर्माण सील हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed