{"_id":"6b00b2c672ed803604069446","slug":"kda-officials-and-employees-will-also-get-implicated-along-with-the-builders-kanpur-news-c-12-1-knp1024-1718630-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बिल्डरों संग केडीए के अधिकारी और कर्मचारी भी फंसेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बिल्डरों संग केडीए के अधिकारी और कर्मचारी भी फंसेंगे
विज्ञापन
कानपुर। पटकापुर स्थित राधिका अपार्टमेंट में लगी आग से केडीए के अधिकारी और कर्मचारी भी झुलसेंगे। बिल्डरों के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी केस डायरी में प्राधिकरण के उन अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम भी दर्ज होंगे जिनकी अनदेखी से अपार्टमेंट खड़ा हुआ है। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि पांच फीट की सड़क और 120 वर्ग गज की जमीन पर
बिना नक्शा पास कराए आखिर कैसे छह मंजिला अपार्टमेंट खड़ा हो गया।
इसकी जांच में जिस किसी भी केडीए अधिकारी और कर्मचारी का नाम सामने आएगा साजिश का आरोपी मानते हुए उसका नाम केस डायरी में दर्ज किया जाएगा।
सोमवार को अपार्टमेंट में लगी आग में दो की मौत के बाद पुलिस ने पांच बिल्डरों मन्नू रहमान, मोहित तिवारी, प्यारे खान, सफीक और सरबजीत कौर के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इलाकाई लोगों का आरोप है कि आधुनिक सुविधाओं के सब्जबाग दिखाकर उन्हें 15 से 20 लाख रुपये फ्लैट बेचे गए थे।
मानकों के विपरीत बने अपार्टमेंट में जब हादसा हुआ तो पुलिस ने ताला और केडीए ने ध्वस्तीकरण का नोटिस चस्पा कर दिया। अपार्टमेंट बनते वक्त केडीए के अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि केडीए वीसी से बात चल रही है। काकादेव, सीसामऊ, प्रेमनगर व डिप्टी का पड़ाव आदि इलाकों में भी बिना मानक के अपार्टमेंट बनाने वाले बिल्डरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जुर्माना वसूलकर अवैध इमारतों में जुटाए जाएंगे संसाधन
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि बहुत जल्द ही केडीए के साथ पुलिस की बैठक होनी है। इसमें अपार्टमेंट को चार श्रेणियों में बांटा जाएगा। पुलिस की ओर से सुझाव रखा जाएगा कि अवैध इमारतें बनाने वाले बिल्डरों से जुर्माना वसूला जाए और उस धनराशि का उपयोग आग बुझाने के इंतजाम, निकासी के दो रास्ते बनाने, लिफ्ट और पार्किंग की व्यवस्था के लिए किया जाए।
अफसरों के पास पहुंचने लगे मन्नू के लिए सिफारिशी फोन
फीलखाना थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से बिल्डर अपने ठिकाने बदलने में लगे हैं। कुछ ने तो अपने फोन तक बंद कर दिए हैं। किसी की लोकेशन पुलिस को दिल्ली तो किसी की लखनऊ में मिल रही है। पुलिस के सूत्रों के अनुसार हिस्ट्रीशीटर मन्नू रहमान के लिए कुछ सफेदपोश लोगों ने अधिकारियों को सिफारिशी फोन किए हैं। इस बात की पुष्टि एक अधिकारी ने की है।