फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   KDA board meeting today, revised layout may be approved

Kanpur News: केडीए बोर्ड की बैठक आज, संशोधित लेआउट पर लग सकती मुहर

Wed, 14 May 2025 01:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
KDA board meeting today, revised layout may be approved
कानपुर।
विज्ञापन

केडीए बोर्ड की बैठक गुरुवार को होगी। इसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया जाएगा। बैठक में नए बजट के साथ न्यू कानपुर सिटी के संशोधित लेआउट पर भी मुहर लग सकती है। कानपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारी तैयारियों में जुटे हैं।

केडीए मैनावती मार्ग से सिंहपुर और सिंहपुर से कल्याणपुर के बीच चार गांवों में 153.31 हेक्टेयर जमीन पर न्यू कानपुर सिटी योजना ला रहा है। भू-अर्जन की प्रक्रिया को भी शासन ने स्वीकृति दे दी है। इससे पहले केडीए बोर्ड की 142वीं बैठक इस साल 14 फरवरी को हुई थी। उसमें योजना के लेआउट को सैद्धांतिक सहमति दी गई थी। अब संशोधित लेआउट तैयार कर बोर्ड बैठक में रखा जाएगा।
विज्ञापन



दो हजार होगी भूखंडों की संख्या
अभी न्यू कानपुर सिटी योजना में 1400 भूखंड विकसित हो रहे थे। भूखंडों की बढ़ती मांग को देखते हुए केडीए ने इनकी संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। अब दो हजार भूखंड विकसित करने व केडीए बोर्ड की स्वीकृति के बाद योजना को अमलीजामा पहनाने की तैयारी है। विकास कार्यों के लिए नक्शा तैयार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed