फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   KD Group's team emerged as the winner in Kabaddi by defeating the Royals.

Kanpur News: कबड्डी में रायल्स को हराकर केडी ग्रुप की टीम बनी विजेता

Sat, 08 Aug 2026 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
KD Group's team emerged as the winner in Kabaddi by defeating the Royals.
समधन। विद्यालय में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में शनिवार को केडी ग्रुप टीम ने रायल्स ग्रुप के खिलाड़ियों को हराकर जीत हासिल की। प्रबंधक ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम तमियामऊ स्थित कमला देवी बृजनंदन सिंह विद्यालय परिसर में शनिवार को छात्रों की केडी ग्रुप टीम व रायल्स ग्रुप टीम के खिलाड़ियों के बीच मुकाबला हुआ। केडी ग्रुप टीम के खिलाड़ी सनी कुमार, अश्वनी कश्यप ने कबड्डी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करते हुए आठ प्वाइट बनाए, जबकि रायल्स ग्रुप टीम के खिलाड़ी मात्र चार प्वाइंट ही बना पाए। इसप्रकार केडी ग्रुप विजयी रहा।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रबंधक राजीव कुमार ने केडी ग्रुप खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कहा कि खेल में हार जीत का सिलसिला चलता रहता है, लेकिन भाईचारे की भावना खिलाड़ियों में होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कबड्डी खेल ग्रामीण क्षेत्र का सबसे पुराना है, इससे युवाओं के शरीर में एक नई स्फूर्ति बनी रहती है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य चंदन सिंह, शिक्षक कुलदीप कुमार, सचिन कुमार, नेहा सिंह, लक्ष्मी यादव, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed