फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kaushal Prasad departed from the world on the bier of humanity

इंसानियत की अर्थी पर दुनिया से विदा हुए कौशल प्रसाद

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 09:26 PM IST
विज्ञापन
Kaushal Prasad departed from the world on the bier of humanity
माई सिटी रिपोर्टर आदर्श त्रिपाठी कानपुर। शहर की गंगा जमुनी तहजीब की एक और मिसाल बृहस्पतिवार को देखने को मिली।जब छावनी क्षेत्र के नरोना रोड निवासी 60 वर्षीय कौशल प्रसाद का अंतिम संस्कार करने के लिए हिंदू-मुस्लिम मजहब की दीवार तोड़कर साथ आ खड़े हुए। दोनों मजहब के लोगों ने मिलकर कौशल प्रसाद की शव यात्रा निकाली और उन्हें हिंदू रीति रिवाज के मुताबिक दफनाया। ऐसा ही एक नजारा बुधवार को बाबूपुरवा के मुंशीपुरवा में देखने को मिला था। जहां हिंदू परिवार की वृद्धा का निधन होने के बाद मुस्लिम भाइयों ने राम नाम सत्य कहते हुए अर्थी को कंधा देकर हिंदू रीति रिवाज का पालन करते हुए शव का अंतिम संस्कार कराया था।  नरोना रोड निवासी कौशल प्रसाद रिक्शा चलाकर गुजारा करते थे। ढाई वर्ष पहले उनकी पत्नी का निधन हो चुका था। उनके बेटे संतोष की भी मृत्यु हो चुकी है। बेटी कमलेश्वरी की शादी सीतापुर में हुई है। बीमारी के चलते कौशल प्रसाद का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। लाक डाउन के कारण कमलेश्वरी सीतापुर से नहीं आ पाई। ऐसे में क्षेत्र के हिंदू मुस्लिम ने मिलकर भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया। क्षेत्र के राधेश्याम, मोहम्मद असलम, मोहम्मद सुहानी, मोहम्मद अजमत उल्लाह, रामत कलाम, ज्ञानू, मुन्ना, मोहम्मद कलाम, भूरे आदि ने अर्थी को कंधा दिया। राम नाम सत्य कहते हुए शव को डबका घाट जाजमऊ के पास दफनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed