फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kartik Kapoor became the President of UP Chess Sports Association, Dr. Sanjay Kapoor resigned from post

Kanpur: यूपी चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बने कार्तिक कपूर, डॉ. संजय कपूर ने दिया अध्यक्ष पद से इस्तीफा

Sun, 22 Sep 2024 02:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 22 Sep 2024 02:25 PM IST
सार

Kanpur News: उत्तर प्रदेश शतरंज खेल संघ के अध्यक्ष डॉ. संजय कपूर ने अपना त्यागपत्र दिया है। वहीं, उनके भतीजे कार्तिक कपूर को एसोसिएशन का नया अध्यक्ष चुना गया है।

विज्ञापन
Kartik Kapoor became the President of UP Chess Sports Association, Dr. Sanjay Kapoor resigned from post
यूपी के स्पोर्ट्स एसोसिएशन की एनुअल जनरल बॉडी मीटिंग - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में आर्य नगर स्थित गेंजेस क्लब में यूपी के स्पोर्ट्स एसोसिएशन की एनुअल जनरल बॉडी मीटिंग का आयोजन हुआ। इसमें 'उत्तर प्रदेश शतरंज खेल संघ के अध्यक्ष डॉ. संजय कपूर ने अपना त्यागपत्र दिया है। वहीं, निर्विरोध कार्तिक कपूर को नए अध्यक्ष के रूप में चुना गया है, जो डॉ. संजय के भतीजे हैं।

विज्ञापन

इस मौके पर कार्तिक कपूर ने बताया कि आगमी दिसंबर माह में कानपुर में बड़ी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें इनामी राशि 10 लाख रुपये रखी गई है। यही नहीं, प्रदेश स्तर पर भी बड़ी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।  
विज्ञापन

नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने आगामी दिसंबर में 10 लाख की इनामी धनराशि की प्रतियोगिता कानपुर में आयोजित करने की घोषणा की। इसके अलावा भविष्य में और भी बड़ी प्रतियोगिताएं उत्तर प्रदेश में आयोजित करने का आश्वासन भी दिया। बता दें कि डॉ. संजय कपूर फिडे इंडिया जोन 3.7 के अध्यक्ष बने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

2025 में 50 लाख की इनामी धनराशि की प्रतियोगिताओं का आयोजन
महासचिव एके रायजादा के अखिल भारतीय शतरंज संघ के उपाध्यक्ष बनने पर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर नई जिला इकाइयों का गठन भी किया गया। एके रायजादा ने कहा कि प्रदेश में 50 लाख की इनामी धनराशि की प्रतियोगिताओं का आयोजन वर्ष 2025 में किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed