फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanwariya drown in river when he taking water from river

जल भरते समय कांवड़िया गंगा में डूबा, सात घंटे तलाशने के बाद भी गोताखोरों को नहीं मिला

Sun, 28 Jul 2019 07:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 28 Jul 2019 07:40 PM IST
विज्ञापन
kanwariya drown in river when he taking water from river
साथी की मौत के बाद उदास बैठे कांवड़िये - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज के महादेवी घाट पर रविवार को गंगा स्नान करने के बाद गहराई में जाकर बोतल में जल भरते समय एक कांवड़िया डूब गया। गोताखोरों ने उसकी तलाश में करीब सात घंटे तक गंगा की तलहटी खंगाली, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


उसके साथियों ने परिजनों को फोन पर गंगा में डूबने की सूचना दी। सीतापुर जिले के महोली थाना क्षेत्र के गांव पांडेय पकरिया निवासी मुनीश दीक्षित (35) पुत्र सोने लाल रविवार को गांव के करीब 50 साथियों के साथ ट्रैक्टर ट्राली से महादेवी गंगा घाट आया था।
विज्ञापन


सुबह करीब छह बजे साथियों के साथ गंगा स्नान करने के बाद बाबा गौरी शंकर को जलाभिषेक करने के लिए बोतल में गंगाजल भरने के लिए गहरे पानी में चला गया। बहाव तेज होने से वह गंगा में डूब गया। उसे डूबता देखकर कई गोताखोर बचाने के लिए कूद गए, लेकिन तेज धारा के चलते वह बह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने 12 बजे तक गोताखोरों से उसे तलाश कराया, लेकिन पता नहीं चल सका। नहाते समय गहरे पानी की ओर जाने से रोकने के लिए प्रशासन की ओर से गंगा में बल्लियों से बेरीकेडिंग कराई गई है। बताते हैं कि मुनीश बेरीकेडिंग फांदकर गहरे पानी की ओर जा रहा था। तभी गोताखोरों ने उसे मना किया था, लेकिन साफ पानी भरने की जिद करते हुए वह गहराई में चला गया और डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed