फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanshiram Hospital pay money then you get treatment money is collected from pregnant women before treatment

कांशीराम अस्पताल का हाल: भर्ती हो या डिस्चार्ज…पैसा दो तभी इलाज, प्रसूताओं से इलाज से पहले वसूले जाते हैं पैसे

Sat, 23 Aug 2025 02:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 23 Aug 2025 02:42 PM IST
सार

Kanpur News: कांशीराम अस्पताल में गर्भवती महिलाओं और प्रसूताओं से भर्ती, सर्जरी और छुट्टी के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगा है।

विज्ञापन
Kanshiram Hospital pay money then you get treatment money is collected from pregnant women before treatment
कांशीराम अस्पताल - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के कांशीराम अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिलाओं व प्रसूताओं से वसूली की जा रही है। शुक्रवार को अमर उजाला की पड़ताल में कुछ महिलाओं ने सामने आकर तो कुछ ने दबी जुबान में पैसे लेने की बात स्वीकारी। महिलाओं का कहना है कि भर्ती करने के लिए 200 रुपये देने पड़ रहे हैं। सर्जरी के लिए मैडम अलग से पैसे लेती हैं। स्त्री एवं प्रसूति रोग वार्ड में भर्ती महिलाओं व उनके परिजनों ने बातचीत में दर्द बयां किया।

विज्ञापन

महिलाओं ने डरते हुए कहा कि सच्चाई बताने पर कहीं उनके इलाज में लापरवाही न कर दी जाए। कुछ महिलाओं ने बताया कि छुट्टी करने के नाम पर भी पैसे लिए जाते हैं। कांशीराम अस्पताल में सभी सरकारी स्वास्थ्य सुविधाएं निशुल्क हैं। यहां अधिकतर लोग आर्थिक तंगी के कारण ही आते हैं। कर्मचारियों की यह वसूली तीमारदारों को आर्थिक रूप से तोड़ रही है।

विज्ञापन

  • डिलीवरी कराने के लिए सर्जरी के पैसे अलग दिए हैं। किसी से पांच तो किसी से दस हजार रुपये लिए गए हैं। -उमा सनिगवां
  • डिलीवरी के पहले पति ने ऑपरेशन के लिए पैसे दिए थे। बिना दिए काम नहीं होता है। हमारा बच्चा एसएनसीयू में भर्ती है।  -पूनम, नौबस्ता
  • बच्चे की डिलीवरी से पहले पापा ने पैसे दिए थे। सर्जरी कराने के लिए पैसे मांगे गए थे। -मरजीना, कैलाश नगर
  • 100 रुपये भर्ती होते समय दिए थे। डिलीवरी के समय भी मैडम को पैसे देने पड़े। 100-200 रुपये डिस्चार्ज के समय देने पड़ते हैं।  -पिंकी, गुजैनी
विज्ञापन

हमारे यहां सभी रोगियों का सही तरह से इलाज किया जाता है। सभी रोगी खुश हैं। 
-डॉ. नवीन चंद्रा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक


 

सरकारी अस्पतालों में सुविधाएं निशुल्क हैं। कुछ सुविधाओं के अलावा अगर कोई भी कर्मचारी रोगियों से पैसा लेता है तो कार्रवाई की जाएगी। पीड़ितों की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. संजू अग्रवाल, अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed