फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpurs Kulfi liked by Saudi Arabia, three thousand kilos of Kulfi sent to Riyadh, process of GI tag also star

Kanpur: सऊदी अरब को भायी कानपुर की कुल्फी, रियाद भेजी गई तीन हजार किलो कुल्फी, GI टैग की प्रक्रिया भी शुरू

Wed, 03 Apr 2024 09:52 AM IST
हिमांशु अवस्थी अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर
अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 03 Apr 2024 09:52 AM IST
सार

Kanpur News: रियाद स्थित हॉस्पिटैलिटी कंपनी को 10 दिन पहले कुल्फी कंटेनर के जरिये भेजी गई है। इसमें फ्रूट, मलाई और केसर, स्टिक समेत अलग-अलग स्वाद की कुल्फी शामिल हैं। दूध से बनी कुल्फी तेजी से पिघलती है। इस वजह से ड्राई आईस पैकिंग की गई।

विज्ञापन
Kanpurs Kulfi liked by Saudi Arabia, three thousand kilos of Kulfi sent to Riyadh, process of GI tag also star
कुल्फी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपने खानपान के लिए मशहूर कानपुर ने विदेश में भी धाक जमानी शुरू कर दी है। सऊदी अरब के भी लोग यहां बनी कुल्फी के मुरीद हो गए हैं। यही वजह है कि सऊदी अरब के रियाद स्थित हॉस्पिटैलिटी कंपनी ने शहर से तीन हजार किलो कुल्फी मंगवाई है। 15 तरह की कुल्फी निर्यात की गई है। अब अमेरिका को भी कुल्फी निर्यात करने की तैयारी है।

विज्ञापन

अमेरिका की फूड चेन कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ पहली बैठक हो चुकी है। कुल्फी के भौगोलिक सूचकांक (जीआई टैग) की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। सिविल लाइंस में रहने वाले कुल्फी कारोबारी मानस भगतानी ने बताया कि रियाद स्थित हॉस्पिटैलिटी कंपनी को 10 दिन पहले कुल्फी कंटेनर के जरिये भेजी गई है। इसमें फ्रूट, मलाई और केसर, स्टिक समेत अलग-अलग स्वाद की कुल्फी शामिल हैं।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दूध से बनी कुल्फी तेजी से पिघलती है। इस वजह से ड्राई आईस पैकिंग की गई। इसके बाद कंपनी की ओर से भेजे गए आधुनिक फ्रीजर में रखकर कुल्फी भेजी गई। उन्होंने बताया कि एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत जीआई टैग देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। उम्मीद है कि जल्द ही जीआई टैग मिल जाएगा। उन्होंने बताया कि अमेरिका की कंपनी से भी बातचीत चल रही है। प्रतिनिधियों को नमूना के तौर पर कुल्फी भेजी गई थी, जो पसंद आई है। उम्मीद है कि जल्द ही ऑर्डर मिल सकता है।

आईसक्रीम का सालाना कारोबार 50 से 60 करोड़
गर्मी आने के साथ ही आईसक्रीम का कारोबार गति पकड़ लेता है। कानपुर होटल, गेस्ट हाउस, स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट के महामंत्री राज कुमार ने बताया कि शहर में पांच बड़े ब्रांडों की आईसक्रीम बिकती है। इसके अलावा 15 से ज्यादा स्थानीय ब्रांड हैं। आईसक्रीम का सालाना 50-60 करोड़ से ज्यादा का कारोबार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed