{"_id":"6ac80b58c8900c3956016181","slug":"kanpurs-bhupendra-nana-outwits-cyber-fraudsters-kanpur-news-c-12-1-knp1024-1677586-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कानपुर के भूपेंद्र बन नाना ने साइबर ठगाें को लगाई चपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कानपुर के भूपेंद्र बन नाना ने साइबर ठगाें को लगाई चपत
विज्ञापन
कानपुर। वरिष्ठ अभिनेता नाना पाटेकर भले ही कानपुर कभी न आए हों लेकिन उन्होंने यहां के भूपेंद्र सिंह पर शॉर्ट फिल्म बना लोगों को साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूक किया था। इस फिल्म का नाम स्कैम फाइल्स था। इसमें नाना ने अपने जीवंत अभिनय का परिचय देते हुए न सिर्फ साइबर फ्राॅड के प्रति जागरूकता फैलाई बल्कि भूपेंद्र की तरह ठग के साथ ठगी कर सबक भी सिखाया था।
2025 में ठगों को ठगने वाले विश्वबैंक बर्रा निवासी भूपेंद्र सिंह के साथ हुई घटना को उन्होंने शाॅर्ट फिल्म के माध्यम से छोटे पर्दे पर लाकर लोगों को जागरूक करने का काम किया था। इस घटना के बाद से ही कमिश्नरी पुलिस ने भूपेंद्र को अपना ब्रांड एंबेस्डर बनाया था। गुरुवार को नाना के निधन पर भूपेंद्र स्तब्ध थे। उनकी जुबान से सिर्फ इतना ही निकला कि वह एक उम्दा अभिनेता ही नहीं बल्कि महान इंसान भी थे।
नाना के निधन से शहर के कलाकारों में शोक की लहर है। स्थानीय कलाकारों ने उनके साथ काम करने के अनुभव साझा किए। अनुकृति रंगमंडल के वरिष्ठ कलाकार ओमेंद्र कुमार ने नाना के मशहूर नाटक पुरुष से जुड़े संस्मरण साझा किए। बताया कि नाना पाटेकर ने कहा था अगर आप पर्दे पर या मंच पर किसी विलेन का किरदार निभा रहे हैं और उसे देखकर दर्शक के अंदर गुस्सा न जागे या गाली देने का मन न करे, तो मान लीजिए कि आपने अच्छी एक्टिंग नहीं की है। बताया कि पुरुष नाटक की कहानी इतनी दमदार थी कि 14 राज्यों में 50 से अधिक शो किए।
विज्ञापन
वरिष्ठ कलाकार उमेश शुक्ला ने वेब सीरीज संकल्प की शूटिंग का अनुभव बताया। संकल्प की शूटिंग के दौरान उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट की गरिमा रखी और लगभग 10 से 20 बार हमारे चरण स्पर्श किए। सेट पर नाना पाटेकर अपने स्पॉट बॉय को खुद बुलाकर कहते थे कि पहले गुरुजी को चाय पिलाओ। वह छोटे से छोटे कलाकार को भी सम्मान देते थे।
बताया कि पुरुष नाटक में उनका गुलाब राव किरदार बेहद चर्चित हुआ था। इसे उन्होंने 100 से अधिक बार निभाया था। उनमें अहंकार छू तक नहीं गया था। पुरुष नाटक की चर्चा के दौरान हमने उनकी बात बीच में काटकर कहा कि पुरुष अच्छा और संपूर्ण नाटक है। यह सुनकर वो चुप हो गए तो मुझे लगा कि बुरा लग गया क्या। लेकिन कुछ ही सेकंड के बाद वह बोले आप सही कह रहे हैं कि पुरुष नाटक एक अच्छा और संपूर्ण है। बताया कि नाना पाटेकर ने उनसे अपनी व्यक्तिगत बातें साझा की थीं। नाना अपनी पारिवारिक और सामाजिक जिम्मेदारियों के बाद बद्रीनाथ में जीवन व्यतीत करना चाहते थे। उन्होंने हंसते हुए कहा था कि मौत की खबर पर दिल से मन करे तो ही आना औपचारिकता के लिए नहीं।
वहीं, लाइन प्रोड्यूसर रिजवान अख्तर ने कहा कि नाना की सादगी और अभिनय आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा रहेगी। वहीं, ग्वालटोली निवासी सिंगर रब्बानी मुस्तफा ने बताया कि उनकी नाना पाटेकर से तीन बार मुलाकात हुई। वह हमेशा म्यूजिक और पिता गुलाम मुस्तफा के बारे में पूछा करते थे।