{"_id":"57eff57a4f1c1b9074576a67","slug":"kanpurians-enjoying-musical-night-of-rafi-with-singer-vakeel","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘आया तेरे दर पर दीवाना’ सुनकर संगीत रस में बहे श्रोता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘आया तेरे दर पर दीवाना’ सुनकर संगीत रस में बहे श्रोता
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 01 Oct 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
म्यूजिकल नाइट प्रोग्राम के दौरान गीत गाते बॉलीवुड के मशहूर गायक मो. वकील
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार की शाम मोहम्मद रफी के नाम म्यूजिकल नाइट प्रोग्राम के दौरान कला प्रेमी संगीत रस में डूब गये। लाजपत भवन में हुए इस कार्यक्रम के दौरान फिल्म ‘वीरजारा’ और ‘चक दे इंडिया’ की मेलोडियस कव्वाली गाने वाले बॉलीवुड के जाने माने गायक मो. वकील ने ‘आया तेरे दर पर दीवाना’ और ‘मौला मेरे ले ले मेरी जान’ गाकर श्रोताओं को एक बार फिर से अपना मुरीद बना लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत अनिल गौड़ और वैशाली ने ‘पगला कहीं का’ फिल्म का गीत ‘तुम मुझे यूं भुला ना पाओगे’ गाकर की। इसके बाद एक-एक करके 13 प्रतिभागियों ने अपनी संगीत कला का प्रदर्शन जज मो. वकील और ऑडिटोरियम में मौजूद श्रोताओं के सामने किया। प्रतिभागियों में शामिल अंकित श्रीवास्तव ने मन तड़ है हरि दर्शन को, अविनाश और अंकिता ने अभी ना जाओ छोड़कर, युसरा खान ने तुम्हारी नजर, पंकज और संजय ने रंग और नूर, श्रेया ने तेरी बिंदिया रे, संदीप और किदवई ने आज की रात मेरे, वैशाली ने वादा कर ले साजना, वैष्णवी ने मांग के साथ तुम्हारा, अर्चना ने धीरे- धीरे चल और वाटिका ने दीवाना हुआ बादल गीत गाकर अपनी परफॉर्मेन्स दी। बतौर जज कार्यक्रम में मौजूद मो. वकील 1998 में जी टीवी के फेमस रियेलिटी शो सा रे गा म पा के मेगा विनर रह चुके हैं। उन्होंने बॉलीवुड की मशहूर फिल्मों में प्ले बैक सिंगिंग के अलावा कई गजल एलबम भी गाये हैं। इस दौरान मुख्य अतिथि सेंट्रल एक्साइज कस्टम कमिश्नर अजय दीक्षित, एडीजी सीआईडी डीएस चौहान, सुधीर शुक्ला, अमिताभ, सचिन संपूर्ण आनंद, शारिक अल्वी, निशा ओझा, धर्मेंद्र आदि मौजूद थे।