फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur zoo lion

जानें इन बब्बर शेरों पर 24 घंटे क्यों रखी जा रही नजर

Sun, 25 Dec 2016 09:48 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 25 Dec 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
kanpur zoo lion
खानपान पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा
हाल ही में हैदराबाद जू से कानपुर के प्राणि उद्यान आई मादा बब्बर शेरनी ‘नंदिनी’ और उसके पार्टनर बब्बर शेर ‘अजय’ पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है। इनके खानपान पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बब्बर शेरनी ‘नंदिनी’ अपने पार्टनर बब्बर शेर ‘अजय’ के साथ कुनबा बढ़ाएगी। यहां आने के बाद से ही जू प्रशासन दोनों को करीब लाने की कवायद में जुट गया था। इसमें सफलता मिलने के बाद नंदिनी पर सीसीटीवी कैमरे से बराबर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

चिड़ियाघर प्रशासन का मानना है कि यहां का प्राकृतिक वातावरण अन्य शहरों की अपेक्षा वन्य जीवों के लिए अधिक अनुकूल है। 11 दिसंबर को हैदराबाद से आए बब्बर शेर ‘अजय’ और मादा शेरनी ‘नंदिनी’ को भी जू का वातावरण भा गया है। यही वजह है कि यहां आने के एक दिन बाद दोनों का मिलन भी हो गया। जू के डॉक्टर आरके सिंह ने बताया कि दोनों के बीच नजदीकियों से नये मेहमान के आने की उम्मीद जगी है। 1 से 5 जनवरी के बीच नंदिनी का प्रेग्नेंसी टेस्ट कराया जाएगा। अगर नंदिनी गर्भवती हुई तो जू प्रशासन के लिए यह बड़ी उपलब्धि होगी। निदेशक दीपक कुमार ने कहा कि डॉक्टरों की टीम नंदिनी और अजय का कुनबा बढ़ाने के लिए प्रयासरत हैं।
विज्ञापन


टाइगर प्रशांत और त्रिशा से तीन शावक जन्मे और वे स्वस्थ हैं।
- गेंडा मानु और रोहित से कृष्णा जन्मा। 
-12 से अधिक काले हिरनों का वंश बढ़ा।
-थामिन डियर और पांडा की भी परिवार बढ़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed