{"_id":"68bdeb02d21078c2c1089399","slug":"kanpur-zone-tops-the-second-state-in-depositing-cash-tax-kanpur-news-c-12-1-knp1053-1257342-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: नकद टैक्स जमा कराने में कानपुर जोन द्वितीय प्रदेश में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: नकद टैक्स जमा कराने में कानपुर जोन द्वितीय प्रदेश में अव्वल
विज्ञापन
कानपुर। नकद टैक्स जमा कराने के मामले में कानपुर जोन द्वितीय को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। अगस्त 2025 में सबसे ज्यादा 3.48 करोड़ इस दौरान जमा कराए गए हैं। 2.58 करोड़ के साथ लखनऊ जोन द्वितीय को दूसरा स्थान मिला है। लखनऊ जोन प्रथम को तीसरा स्थान और कानपुर जोन प्रथम को प्रदेश में चौथा स्थान मिला है। लखनऊ प्रथम जोन ने इस दौरान 2.27 करोड़ और कानपुर जोन प्रथम ने 2.05 करोड़ रुपये जमा कराए।
पूरे प्रदेश में 20 जोन हैं। राज्य कर विभाग लगातार कर चोरों पर कार्रवाई कर रहा है। मुख्यालय की ओर से जारी आंकड़ों में बताया गया है कि विशेष जांच टीम एसआईबी ने टैक्स चोरी के माल की धरपकड़ कर अगस्त में कुल 103 करोड़ रुपये शमन शुल्क के रूप में जमा कराए हैं। शमन शुल्क करदाता की ओर से क्रेडिट या नकद के रूप में जमा किया जाता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि अगस्त में एसआईबी टीम द्वारा किए गए कुल संग्रह में कानपुर जोन प्रथम में कुल 10 करोड़ 14 लाख की धनराशि वसूली गई और जोन प्रथम दूसरे स्थान पर रहा। 10 करोड़ 88 लाख की धनराशि के साथ गौतमबुद्धनगर जोन पहले स्थान पर रहा।
कानपुर जोन द्वितीय ने नौ करोड़ 69 लाख की धनराशि जमा करवाई है। गाजियाबाद जोन प्रथम ने 8 करोड़ 50 लाख व जोन द्वितीय ने 6 करोड़ 99 लाख की धनराशि जमा करवाई। लखनऊ जोन प्रथम ने 6 करोड़ 11 लाख और जोन द्वितीय ने 4 करोड़ 30 लाख की धनराशि जमा करवाई। अपर आयुक्त ग्रेड दो एसआईबी जोन द्वितीय कानपुर कुमार आनंद ने बताया कि विभाग कर चोरी रोकने की दिशा में लगातार अभियान चला रहा है। टीमों ने अगस्त महीने में ही शमन शुल्क के रूप में 3.48 करोड़ रुपये नकद जमा कराए हैं। नकद राशि जमा करवाने के मामले में कानपुर जोन द्वितीय प्रदेश में पहले स्थान पर है।