फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Zika infected woman gives birth to twins

कानपुर: जीका संक्रमित महिला ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म, एक की हालत गंभीर

Thu, 18 Nov 2021 01:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 18 Nov 2021 01:52 PM IST
सार

प्रतिमा ने बताया कि जीका पॉजिटिव होने के बाद उन्हें कुछ दिक्कत नहीं हुई। वह अब बच्चों को लेकर परेशान हैं। पहले डॉक्टर बता रहे थे कि बच्चे ठीक हैं। आईसीयू में भर्ती नवजात की स्थिति जीएसवीएम मेडिकल कालेज के बालरोग विशेषज्ञों ने भी देखी।

विज्ञापन
Kanpur: Zika infected woman gives birth to twins
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में जीका संक्रमित महिला के प्रसव का पहला मामला सामने आया है। काजीखेड़ा निवासी प्रतिमा ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। एक स्वस्थ नवजात मां के पास है। दूसरे नवजात की हालत गंभीर है, उसे नर्सिंग होम के आईसीयू में रखा गया है।
विज्ञापन


बच्चे की धड़कन में दिक्कत है और सांस लेने में तकलीफ हो रही है। लिवर भी प्रभावित है। विशेषज्ञ मॉनीटरिंग कर रहे हैं। काजीखेड़ा के रहने वाले भरत महतो की पत्नी प्रतिमा की जीका संक्रमित रिपोर्ट आठ नवंबर को आई थी। उस वक्त गर्भधारण का आखिरी सेमेस्टर था।
विज्ञापन


प्रतिमा को गीतानगर स्थित प्रावी वीमेंस एंड चाइल्ड हेल्थ केयर सेंटर में भर्ती किया गया। भरत महतो ने बताया कि 12 नवंबर को ऑपरेशन से पत्नी का प्रसव हुआ। प्रसव डॉ. मोनिका सचदेवा ने कराया। एक बच्चा ठीक है। डॉक्टर दूसरे बच्चे की हालत गंभीर बता रहे हैं। प्रतिमा को मंगलवार को अस्पताल से घर भेज दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जाकर उसका यूरीन सैंपल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीका से संबंधित समस्या नहीं
प्रतिमा ने बताया कि जीका पॉजिटिव होने के बाद उसे कुछ दिक्कत नहीं हुई। वह अब बच्चे को लेकर परेशान हैं। पहले डॉक्टर बता रहे थे कि बच्चे ठीक हैं। आईसीयू में भर्ती नवजात की स्थिति जीएसवीएम मेडिकल कालेज के बालरोग विशेषज्ञों ने भी देखी। उनका कहना है कि बच्चे को माइक्रोसेफली या जीका से संबंधित कोई समस्या नहीं है। भरत महतो ने बताया कि शादी के आठ साल बाद पत्नी का यह पहला प्रसव है। उन्होंने बताया कि नर्सिंगहोम का खर्च अधिक आ रहा है। उन्हें बच्चे का इलाज कराने में दिक्कत आ रही है।

कानपुर में 9 गर्भवती महिलाएं जीका संक्रमित
अभी तक मिले जीका संक्रमितों में नौ गर्भवती महिलाएं हैं। इनमें दो गर्भवती जीका निगेटिव हो चुकी हैं। एक महिला का प्रसव हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें छह महिलाओं की मॉनीटरिंग कर रही हैं। गर्भधारण के दौरान किसी गर्भवती को कोई दिक्कत रिपोर्ट नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed