Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Zafar befriended a minor by telling her his name Raj, pressurized her to change her religion

Kanpur: जफर ने राज नाम बताकर नाबालिग से की दोस्ती, धर्म बदलने का बनाया दबाव

Thu, 17 Oct 2024 11:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 17 Oct 2024 11:51 PM IST
सार

Kanpur News: नाम बदलकर दोस्ती करने और नाबालिग पर धर्म बदलने का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। मामला बिधनू थानाक्षेत्र का है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। 
 

विज्ञापन
Kanpur: Zafar befriended a minor by telling her his name Raj, pressurized her to change her religion
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिधनू थानाक्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी से दूसरे समुदाय के युवक ने नाम बदलकर दोस्ती कर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। फिर अश्लील वीडियो बनाकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। छात्रा के विरोध पर वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। बुधवार को पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


11 वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग के मुताबिक मझावन गांव निवासी युवक जफर ने अपना नाम राज बताकर दोस्ती की। एक दिन जफर ने स्कूल से छुट्टी के बाद उसे घर छोड़ने के बहाने से अनजान जगह पर ले गया। वहां कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला अश्लील वीडियो बनाया। होश आने पर वीडियो दिखाकर राज ने अपना असली नाम जफर बताया। उसके बाद धर्म परिवर्तित करने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। सोशल मीडिया में वीडियो देख छात्रा ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed