फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Youths hanged themselves in separate police station areas police sent the bodies for postmortem

कानपुर: अलग-अलग थाना क्षेत्रों में युवकों ने लगाया फंदा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे, परिजन बेहाल

Fri, 25 Sep 2026 10:18 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 25 Sep 2026 10:18 PM IST
सार

Kanpur News: अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन युवकों ने फंदा लगाकर जान दे दी, जिससे परिवारों में कोहराम मच गया। बिठूर के ईश्वरीगंज में मजदूर नीरज गौतम, गुजैनी के जरौली में सुमित उर्फ रिंकू और चकेरी के न्यू आजादनगर में निखिल कुमार गुप्ता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
Kanpur Youths hanged themselves in separate police station areas police sent the bodies for postmortem
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के विभिन्न इलाकों में तनाव, गृहक्लेश और डिप्रेशन के चलते खुदकुशी के मामलों में अचानक इजाफा देखने को मिला है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों बिठूर, गुजैनी और चकेरी में बीते 24 घंटों के दौरान तीन युवकों ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटनाओं की सूचना मिलते ही संबंधित थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

बिठूर के ईश्वरीगंज में नीरज बृहस्पतिवार देर रात पत्नी सुशीला से किसी बात को लेकर विवाद के बाद छत पर चला गया। सुबह सुशीला छत पर पहुंची, तो पति को मृत पाया। वहीं, गुजैनी निवासी सुमित निजी कंपनी में मजदूर था। पिता श्रीबाबू के मुताबिक देर शाम वह ड्यूटी से शराब के नशे में लौटा। इसके बाद उसने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मामलों में पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

विज्ञापन

आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं
वहीं, चकेरी कोयलानगर के न्यू आजादनगर निवासी निखिल कुमार गुप्ता (38) ने शुक्रवार सुबह फंदा लगाकर जान दे दी। कमरे में पत्नी पहुंची, तो गेट अंदर से बंद मिला। भाई मनोज ने बताया कि निखिल काफी समय से किसी बात को लेकर डिप्रेशन में था। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed