फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Youths clashed over taking out the flag at Ghantaghar square

Kanpur: घंटाघर चौराहे पर झंडा आगे निकालने को लेकर भिड़े युवक, दो गुट में चले डंडे व लात-घूंसे

Wed, 17 Jul 2024 10:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 17 Jul 2024 10:12 PM IST
सार

Kanpur News: मुहर्रम जुलूस के दौरान दो गुटों में डंडे व लात-घूंसे चले। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Kanpur: Youths clashed over taking out the flag at Ghantaghar square
मुहर्रम के जुलूस के दौरान मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुहर्रम के जुलूस के दौरान मंगलवार देर रात घंटाघर चौराहे पर झंडा आगे निकालने को लेकर युवकों के दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों के लोगों ने एक-दूसरे को दौड़ाकर लात-घूंसे, बेल्ट और डंडों से पीटा। इस दौरान वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस अफसरों ने किसी तरह स्थिति को संभाला और जुलूस आगे बढ़वाया। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन


मंगलवार रात को मुहर्रम का जुलूस लेकर करीब 100 लोग एक्सप्रेस रोड से कलक्टरगंज की तरफ जा रहे थे। जुलूस देर रात घंटाघर चौराहे पर पहुंचा। इस दौरान जुलूस में एक ही दो पक्ष गाड़ी और झंडा आगे निकालने को लेकर आमने-सामने आ गए। कहासुनी के साथ ही दोनों गुटों में गाली-गलौज और फिर मारपीट शुरू हो गई। दोनों ओर से करीब 10 मिनट तक जमकर लाठी-डंडे व बेल्ट चलीं। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों के कई लोगों को चोटें भी आईं। झगड़े के दौरान घंटाघर से आ-जा रहे लोगों में अफरा-तफरी का स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद पुलिस अफसरों ने दोनों पक्षों के लोगों को समझा कर विवाद शांत कराया। इसके बाद जुलूस आगे बढ़ा। हरबंश मोहाल थाना प्रभारी विक्रम सिंह का कहना है कि किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


तीन वीडियो हुए वायरल
युवकों के दो पक्षों में बीच सड़क हुई मारपीट के नि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। तीनों वीडियो में युवक एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही कुछ लोग व पुलिस कर्मी रोकने का प्रयास भी करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed