फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Youth killed by thrashing, body thrown in drain

कानपुर: छेड़छाड़ से उपजे विवाद के बाद हिस्ट्रीशीटर की पीट-पीटकर हत्या, शव मेनहोल में फेंका

Sun, 07 Nov 2021 11:51 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 07 Nov 2021 11:51 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: Youth killed by thrashing, body thrown in drain
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
कानपुर के जूही मिलिट्री कैंप स्थित कच्ची बस्ती में रहने वाले हिस्ट्रीशीटर विजय सिंह (32) उर्फ पुत्ती की उसके ही दोस्तों ने शुक्रवार रात हत्या कर दी। शव को करीब 25 फीट गहरे मेनहोल में फेंक दिया। परिजनों ने रविवार को खुद ही दो आरोपियों को दबोच लिया। पिटाई करने पर दोनों ने वारदात कबूली। उसके बाद पुलिस तकरीबन 5 घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकलवा सकी।
विज्ञापन


पुलिस की शुरुआती जांच में छेड़खानी करने की वजह से वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई है। एक अन्य आरोपी को भी दबोच लिया गया है। कच्ची बस्ती निवासी विजय शुक्रवार देर शाम चौबेपुर निवासी बहन के घर जाने की बात कहकर निकला था। मगर वह वहां नहीं पहुंचा। मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया।
विज्ञापन


शनिवार को परिजनों ने थाने में सूचना दी। जूही पुलिस ने परिजनों को टरका दिया। रविवार सुबह विजय के इलाकाई निवासी दोस्त शिवा व नेता शराब के नशे में धुत होकर आपस में किसी की हत्या करने संबंधी बातचीत कर रहे थे। इसकी जानकारी होते ही विजय के परिजनों ने उनको दबोच लिया। पीटने पर दोनों ने वारदात कबूली।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ने बताया कि उन्होंने लाठी डंडों से पीट-पीटकर विजय को मार दिया और बस्ती के एक मेनहोल में फेंक दिया। तब पुलिस को जानकारी दी गई। जलकल के कर्मचारियों ने शव निकाला। एडीसीपी साउथ मनीष सोनकर ने बताया कि तीन आरोपी हिरासत में लिए गए हैं। दो अन्य के नाम भी सामने आए हैं। तहकीकात जारी है। एफआईआर दर्ज कर ली गई है।


घर में घुसकर की थी छेड़छाड़, इसलिए कर दी हत्या
मृतक विजय कुमार पर 13 मुकदमे दर्ज थे। उसके पिता रिटायर्ड होमगार्ड हैं। पुलिस की जांच में सामने आया कि इलाकाई लोगों को विजय प्रताड़ित करता था। शुक्रवार रात नशे में धुत विजय ने इलाकाई निवासी छोटे के घर में घुसकर उसकी पत्नी से छेड़खानी की थी, इसपर छोटू से विवाद हुआ था। इसी के बाद छोटू, शिवा, नेता व अन्य साथियों ने मिलकर विजय को मारकर मेनहोल में डाल दिया। पुलिस के मुताबिक चार महीने पहले ही विजय परोल पर जेल से छूटा था। तब से वह लोडर चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed