{"_id":"61c72a95d3ece845a45c68ba","slug":"kanpur-youth-died-under-suspicious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: क्रिसमस पार्टी में गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत, होटल के कमरे में तीन दोस्तों संग रुका था कोचिंग संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: क्रिसमस पार्टी में गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत, होटल के कमरे में तीन दोस्तों संग रुका था कोचिंग संचालक
Sat, 25 Dec 2021 08:27 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 25 Dec 2021 08:27 PM IST
सार
कानपुर में क्रिसमस पार्टी मनाने गए कोचिंग संचालक की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के फजलगंज में दोस्तों संग क्रिसमस पार्टी मनाने गए कोचिंग संचालक की संदिग्ध हालात में होटल के कमरे में मौत हो गई। दोस्त की सूचना पर पहुंचा भाई उसे अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मामले की तहरीर नहीं दी है।
दर्शनपुरवा निवासी निखिल गुप्ता (30) स्नातक के छात्रों को कोचिंग पढ़ाते थे। बड़े भाई नितेश गुप्ता ने पुलिस को बताया कि निखिल का अपने दोस्तों संग पार्टी मनाने का प्लान था। शुक्रवार रात 8:30 बजे मोहल्ला निवासी युवक बाइक से उसे ले गया था।
दूसरी बाइक पर भी दो अन्य दोस्त थे। तीनों ने फजलगंज स्थित एक होटल में कमरा लिया और वहीं बीयर पी, खाना खाया। नितेश के अनुसार सुबह निखिल के दोस्त ने उन्हें फोन कर बताया कि निखिल उठा नहीं रहा है। मौके पर पहुंचे और उसे हैलट ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
निखिल के पिता महेश गुप्ता आरटीओ कार्यालय के पास छोले भठूरे की दुकान लगाते हैं। मां निर्मला की 2011 में मौत हो चुकी है। थाना प्रभारी देवेंद्र दुबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा सुरक्षित किया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।