{"_id":"6a3c1fedcbe3c09b7b04e8d6","slug":"kanpur-young-woman-ends-life-by-hanging-after-leaving-suicide-note-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: सुसाइड नोट लिखकर युवती ने फंदा लगा दी जान, मां की मौत से 10 माह से गहरे सदमे में थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: सुसाइड नोट लिखकर युवती ने फंदा लगा दी जान, मां की मौत से 10 माह से गहरे सदमे में थी
Wed, 24 Jun 2026 11:50 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
पारुल मिश्रा की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रावतपुर के इंद्रपुर शारदानगर में पारुल मिश्रा (25) ने मंगलवार रात फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन के अनुसार करीब 10 माह पहले मां की मौत के बाद वह गहरे सदमे में थी। उसका इलाज चल रहा था। पुलिस को कमरे से अंग्रेजी में लिखा दो-तीन लाइन का सुसाइड नोट मिला है।
इलाके में रहने वाले नारायण मिश्रा के परिवार में बड़ी बेटी सुष्मिता, बेटा विप्लव और छोटी बेटी पारुल थी। पारुल ने पुणे की सिमबोसिस यूनिवर्सिटी से बीएएलएलबी की पढ़ाई की थी। इसके बाद रनिया स्थित रेलवे पार्ट्स निर्माण करने वाली एक कंपनी में नौकरी कर रही थी। परिजन के अनुसार बीते साल 22 अगस्त उसकी मां सुधा की हार्टअटैक से मौत हो गई। इससे पारुल को गहरा सदमा लगा। उसका स्वरूपनगर में दिमाग का इलाज चल रहा था। मंगलवार देर रात पारुल ने अपने कमरे में जाकर जान दे दी। रावतपुर इंस्पेक्टर कमलेश राय ने बताया कि कमरे से सुसाइड नोट मिला है। फॉरेंसिक टीम ने जांच कर कब्जे में लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।