फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: young man who went to meet a woman was mistaken for a thief and beaten and tied to a pole

Kanpur: महिला से मिलने गए युवक को चोर समझकर पीटा, खंभे में बांधा

Thu, 18 Sep 2025 08:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 18 Sep 2025 08:53 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: young man who went to meet a woman was mistaken for a thief and beaten and tied to a pole
सेन पश्चिम पारा थाना - फोटो : अमर उजाला

सेनपश्चिम पारा थानाक्षेत्र के एक गांव में बुधवार देर रात महिला से मिलने गए युवक को ग्रामीणों ने चोर समझकर पीट दिया। उसे खंभे में बांधने के बाद पुलिस को सूचना दी। एक गांव निवासी किसान की नौ साल पहले भीतरगांव की महिला से शादी हुई थी। पति के अनुसार कानपुर देहात के रसूलाबाद का युवक अक्सर पत्नी से मिलने आता था। जिस पर विवाद होता था। आए दिन के विवाद तंग आकर वह दो महीने से कुड़नी में मौसी के यहां रह रह रहा।

विज्ञापन


बुधवार को वह मेहरबान सिंह पुरवा स्थित बहन के घर गया था। बुधवार देर रात 11 बजे के करीब युवक उसकी पत्नी से मिलने घर पहुंच गया। ग्रामीणों को देखकर वह छत के रास्ते भागने लगा तो ग्रामीणों ने घेरकर पीट दिया। इसके बाद खंभे से बांध दिया। उधर, ग्रामीणों के साथ ही महीला ने भी पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई। वह पति को भी बुलाया गया। पति ने पुलिस को युवक की सच्चाई बताई। उधर, थाने में भी महिला उस युवक को अपना रिश्तेदार ही बताती रही। सेन पश्चिम पारा थानाप्रभारी ने बताया कि पूछताछ में युवक ने खुद को कानपुर देहात के रसूलाबाद निवासी बताया है। मामले की जांचकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed