फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Young man held hostage by claiming to be from MP's crime branch, extorted Rs 3 lakh

Kanpur: एमपी की क्राइम ब्रांच बताकर युवक को बनाया बंधक, तीन लाख ऐंठे

Sun, 06 Jul 2025 12:12 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 06 Jul 2025 12:12 AM IST
सार

Kanpur News: युवक को बंधक बनाने और तीन लाख ऐंठने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने शनिवार को एडीसीपी पश्चिम से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Kanpur: Young man held hostage by claiming to be from MP's crime branch, extorted Rs 3 lakh
पीड़ित दुकानदार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश क्राइम ब्रांच अफसर बनकर आए शातिरों ने सचेंडी में एक युवक को दुकान से उठा लिया। होटल में बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा, फिर पांच लाख रुपये फिरौती मांगी। परिजनों ने इतनी रकम देने में असमर्थता जताई तो तीन लाख रुपये लेकर छोड़ दिया। पीड़ित ने शनिवार को एडीसीपी पश्चिम से मिलकर न्याय की गुहार लगाई।

विज्ञापन


सचेंडी के सिद्धपुर सीढ़ी निवासी रामबहादुर घर में ही परचून की दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि दो जुलाई की शाम कार से पांच युवक उनके घर आए। खुद को मध्य प्रदेश क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर जबरन गाड़ी में बैठा लिया। उन्हें किदवईनगर स्थित होटल ले गए और रातभर पिटाई की। जान का डर दिखाकर उनसे पांच लाख रुपये मांगे। इसके बाद परिजनों से फोन पर बात कर रुपये देने का दबाव बनाया। परिजनों ने बमुश्किल तीन लाख रुपये की व्यवस्था करने की बात कही। आरोपी मान गए तो पत्नी ने जेवर बेचकर पैसे जुटाए।
विज्ञापन


तीन जुलाई को आरोपी राम बहादुर को किदवई नगर चौकी ले गए, जहां फिर से उन्हें मारापीटा। इसके बाद कार में बैठाकर पनकी, अटलघाट और गंगा बैराज जैसे इलाकों में घुमाते रहे। रात में साकेत नगर स्थित स्कूटी शोरूम के पास पत्नी, साला और मौसा रुपये लेकर पहुंचे। दावा है कि रुपये लेने के बाद आरोपी उन्हें कुछ दूरी पर कार से उतारकर चले गए। एडीसीपी पश्चिम कपिल देव सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच एसीपी पनकी को सौंपी गई है। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed