Kanpur: युवक की ट्रेन से कटकर मौत, मंदिर जाने की बात कहकर निकला था, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र में मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकले युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है। इससे उसकी ट्रेन से कटकर मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विस्तार
कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हाथीगांव रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा मिला है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। मृतक की शिनाख्त रविकांत पाल के रूप में हुई है, जो बदुआपुर गांव का रहने वाला है और ट्रक चालक है।
परिजनों के अनुसार रविकांत सुबह श्री नन्देश्वर मंदिर दर्शन की बात कहकर घर से निकला था। दो घंटे बाद उसका शव ट्रैक पर पड़ा मिला। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिवार में पिता हरि पाल, दो बेटे रविकांत और शशिकांत व एक बेटी रूबी है।
मृतक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला
घटना से परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने रविकांत का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। महाराजपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।