फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: young man committed suicide after a fight with his wife

Kanpur: पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने दी जान, घर में ही लोहे के जाल के सहारे लटकता मिला शव

Sun, 01 Sep 2024 09:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 01 Sep 2024 09:37 PM IST
सार

Kanpur News: पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया। घटना कल्याणपुर की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Kanpur: young man committed suicide after a fight with his wife
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में एक युवक से विवाद के बाद पत्नी मायके चली गई। इस बात से नाराज युवक ने घर में ही लोहे के जाल के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नानकारी चंदेल गेट निवासी गौरव सक्सेना (33) कल्याणपुर क्राॅसिंग के पास चश्मा, बेल्ट बेचने का काम करते थे। परिवार में पत्नी स्वाति, मां शशि और छोटा भाई सौरभ है।

विज्ञापन


सौरभ ने बताया कि शुक्रवार को गौरव व स्वाति के बीच नशेबाजी को लेकर विवाद हो गया था। नाराज स्वाति मायके चली गई थी। गौरव ने स्वाति को कई बार फोन किया, लेकिन वह वापस नहीं आई। इसी बात से नाराज होकर गौरव ने रविवार को घर में ही लगे जाल के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि युवक ने पारिवारिक विवाद के कारण गौरव ने खुदकुशी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed