फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Young man commits suicide just before his wedding body found hanging from the ceiling fan

कानपुर: शादी से ठीक पहले युवक ने की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव, शराब के नशे में आया था घर, जांच शुरू

Fri, 04 Sep 2026 03:39 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 04 Sep 2026 03:39 PM IST
सार

Kanpur News: सेन पश्चिमपारा थाना क्षेत्र के इमलीपुर गांव में शुक्रवार सुबह एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक एक फैक्टरी में काम करता था और उसकी शादी तय हो चुकी थी, जिसके चलते घर में तैयारियां चल रही थीं।

विज्ञापन
Kanpur Young man commits suicide just before his wedding body found hanging from the ceiling fan
सेन पश्चिम पारा थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में सेन पश्चिमपारा थाना क्षेत्र के इमलीपुर गांव निवासी रोहित गोस्वामी (37) ने शुक्रवार सुबह फंदा लगाकर जान दे दी। रोहित एक फैक्टरी में काम करता था और उसकी शादी तय हो चुकी थी। घर में विवाह की तैयारियां चल रही थीं। परिजन के मुताबिक गुरुवार देर रात रोहित शराब के नशे में घर आया और कमरे में सोने की बात कहकर अंदर चला गया।

विज्ञापन

सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने आवाज लगाई और दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका पर दरवाजा तोड़ा गया, तो रोहित का शव पंखे के सहारे फंदे से लटका मिला। इमलीपुर निवासी किसान मुन्नालाल के चार बेटों में रोहित दूसरे नंबर का था। घटना की जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मां सुभद्रा समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। सूचना पर पहुंची सेन पश्चिमपारा पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का है। रोहित ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। परिजनों ने किसी विवाद या परेशानी की जानकारी होने से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed