फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: young man came live on Instagram and committed suicide by hanging himself

Kanpur: इंस्टाग्राम पर लाइव आकर युवक ने फंदे से लटककर दे दी जान, नहीं मिला सुसाइड नोट

Wed, 19 Jun 2024 11:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 19 Jun 2024 11:51 PM IST
सार

Kanpur News: युवक की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Kanpur: young man came live on Instagram and committed suicide by hanging himself
युवक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में हनुमंत विहार थानाक्षेत्र में एक युवक ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर पंखे से मां की साड़ी से फंदा बनाकर जान दे दी। दोस्त ने वीडियो देख परिजनों को सूचना दी। हालांकि परिजनों ने जब तक उसे फंदे से नीचे उतारा, उसकी मौत हो चुकी थी। खाड़ेपुर योगेंद्र विहार निवासी टीकाराम का बेटा अभिषेक गौतम (18) कैटरिंग का काम करता था। अभिषेक के परिवार में मां कुसमा, बड़ा भाई लखन और तीन बहनें निशा, अनीशा व मनीषा हैं।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि देर रात उसके दोस्त शुभम ने रात करीब 1.30 बजे इंस्टाग्राम पर अभिषेक को फंदे से लटकता देख जानकारी दी थी। जीजा कुलदीप ने बताया कि अभिषेक ने सभी के साथ रोज की तरह खाना खाया। इसके बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस को घटनास्थल से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजन भी आत्महत्या का कारण नहीं बता सके। मोबाइल कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन


पिता को फोन किया, न उठने पर दोस्त दौड़कर पहुंचा था घर
दोस्त शुभम ने पुलिस को बताया कि अभिषेक के लाइव होने उसने जैसे ही लिंक पर क्लिक किया तो अभिषेक गले में फंदा डालता दिखा। उसने तुरंत अभिषेक के पिता के कॉल किया लेकिन फोन नहीं उठा। वह दौड़कर उसके घर पहुंचा और परिजनों की मदद से कमरे में दाखिल हुआ लेकिन तब तक दोस्त की सांसें थम चुकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed