फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Yoga Day 2026 Green Park immersed in spirit of yoga school children practiced yoga alongside officials

Yoga Day 2026: योगमय हुआ ग्रीनपार्क, अफसरों संग स्कूली बच्चों ने किया योगाभ्यास, मंत्री बोले- दिनचर्या बनाएं

Sun, 21 Jun 2026 10:07 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 21 Jun 2026 10:07 AM IST
सार

Kanpur News: कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन हुआ। मंत्री राकेश सचान सहित सैकड़ों लोगों ने इसमें भाग लेकर योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन
Kanpur Yoga Day 2026 Green Park immersed in spirit of yoga school children practiced yoga alongside officials
ग्रीन पार्क मं योगाभ्यास करते लोग - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार सुबह ग्रीन पार्क स्टेडियम योगमय हो उठा। यहां शहर के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों, स्कूली बच्चों सहित सैकड़ों लोगों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पश्चिम बंगाल से प्रसारित लाइव संबोधन के साथ हुई, जिसे उपस्थित लोगों ने बड़े ध्यान से सुना।

विज्ञापन

इसके बाद सामूहिक योग किया गया। ग्रीन पार्क में सुबह से ही उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सचान और प्रमुख सचिव के सुंदरम और उनके साथ जनप्रतिनिधियों, अफसरों और विधायकों ने योग प्रशिक्षकों के साथ विभिन्न योग क्रियाएं कीं। जिसमें ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन, त्रिकोणासन, पवनमुक्तासन सहित कई आसनों का अभ्यास किया।

विज्ञापन





योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं
इसके साथ ही अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी और गहरी श्वास-प्रश्वास जैसी प्राणायाम क्रियाएं भी कराई गईं। प्रशिक्षकों ने योग के दौरान सही मुद्रा, सांसों के संतुलन और नियमित अभ्यास के महत्व की जानकारी दी। मंत्री राकेश सचान ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है। योग को केवल एक दिवस तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed