{"_id":"6a9dd3dfa5b3e5a4ca034d27","slug":"kanpur-xi-defeated-mp-xi-by-13-runs-kanpur-news-c-362-1-ka11003-155934-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कानपुर इलेवन ने सांसद एकादश को 13 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कानपुर इलेवन ने सांसद एकादश को 13 रन से हराया
विज्ञापन
कानपुर। कानपुर इलेवन ने सांसद एकादश को 13 रन से हराकर ग्रीनपार्क गौरव कप जीत लिया। रविवार शाम ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले गए मैत्री मैच में कानपुर ने 15 ओवर में चार विकेट पर 173 रन बनाए, जवाब में सांसद एकादश की टीम चार विकेट खोकर 160 रन ही बना सकी। पूर्व भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान ने 21 गेंद पर 52 रन की पारी खेली। मैच को देखने के लिए हजारों दर्शक मौजूद रहे। उन्होंने हर पल का आनंद लिया। चौकों और छक्कों पर जमकर तालियां बजीं।
टॉस जीतकर कानपुर इलेवन के कप्तान अंकित राजपूत ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। बल्लेबाज शुभम ने 33 और आकांशु गोविल ने 28 रन बनाकर पहले विकेट के लिए 5.6 ओवर में 69 रन जोड़े। शुभम पीएन पाठक की गेंद पर स्टंप हुए, जबकि आकांशु को शशांक ने स्टंप कराकर पवेलियन भेजा। कर्मवीर सिंह सात और दीपांकर चार रन ही बना सके। लगातार विकेट गिरने के बाद कप्तान अंकित राजपूत ने मोर्चा संभाला। उन्होंने महज आठ गेंदों में पांच छक्के और एक चौका जड़कर 34 रन की विस्फोटक पारी खेली। रिटायर्ड हर्ट होने से पहले उन्होंने स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया। सतीश जायसवाल ने 10 रन बनाए, जबकि गोपाल सिंह ने अंतिम ओवर में चार छक्के उड़ाते हुए नाबाद 24 रन की तेज पारी खेली। कानपुर इलेवन ने 15 ओवर में चार विकेट पर 173 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। सांसद एकादश की ओर से शशांक ने दो, राहुल बच्चा और पीएन पाठक ने एक-एक विकेट लिया।
174 रन के लक्ष्य के सामने सांसद एकादश को यूसुफ पठान ने आक्रामक शुरुआत दिलाई। उन्होंने शशांक के साथ पहले विकेट के लिए 6.4 ओवर में 80 रन बनाए। यूसुफ ने 21 गेंदों पर 52 रन की पारी खेली, लेकिन गोपाल सिंह की गेंद पर जिम्मी ने बाउंड्री पर उनका शानदार कैच लपक लिया। सुनील त्रिपाठी ने 34 और सुमित ने 18 रन का योगदान दिया। दोनों रिटायर्ड हुए। पीएन पाठक पांच रन बनाकर आउट हुए, जबकि विधायक पंकज गुप्ता तीन रन पर रिटायर्ड हुए। राहुल बच्चा को अंकित राजपूत ने तीन रन पर बोल्ड कर दिया। विधायक सुरेंद्र मैथानी पांच और सांसद रमेश अवस्थी एक रन बनाकर नाबाद रहे। निर्धारित 15 ओवर में सांसद एकादश चार विकेट पर 160 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
गोपाल सिंह बने मैन ऑफ द मैच
कानपुर की जीत में बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी योगदान देने वाले गोपाल सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। यूसुफ पठान को बेस्ट बल्लेबाज, शशांक अवस्थी को बेस्ट गेंदबाज और पंकज गुप्ता को बेस्ट फील्डर का पुरस्कार मिला।