{"_id":"6898e2c35b6e5b71c90fa63a","slug":"kanpur-x-ray-examination-will-start-soon-in-bidhnu-chc-patients-will-get-proper-treatment-2025-08-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: बिधनू सीएचसी में जल्दी शुरू होगी एक्सरे जांच, रोगियों को समुचित इलाज मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: बिधनू सीएचसी में जल्दी शुरू होगी एक्सरे जांच, रोगियों को समुचित इलाज मिलेगा
Sun, 10 Aug 2025 11:50 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 10 Aug 2025 11:50 PM IST
सार
बिधनू और मझावन सीएचसी की स्थिति देखने पहुंचे सीएमओ ने चिकित्सा प्रभारी को निर्देश दिए।
विज्ञापन
बिधनू सीएचसी पहुंचे सीएमओ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाईवे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधनू में जल्दी ही रोगियों को एक्सरे की सुविधा मिलेगी। साथ ही रोगियों को समुचित इलाज मिलेगा। सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी ने रविवार को बिधून और मझावन की सीएचसी का मुआयना किया। चिकित्सा प्रभारियों को रोगी सेवा और सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
बिधून और मझावन सीएचसी की स्थिति की पड़ताल संबंधी अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेकर रविवार को सीएमओ डॉ. नेमी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीरज सचान एवं आकस्मिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीलेश कुमार, फार्मासिस्ट एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मौजूद मिले। प्रसव कक्ष में भर्ती प्रसूता से उन्होंने बात की। उन्होंने बताया कि एक्सरे मशीन के संबंध में शासन को पत्र भेज दिया गया। समस्त कर्मियों को निर्देशित किया कि निर्धारित समय पर अपने कार्य पर उपस्थित हों तथा चिकित्सालय में आने वाले रोगियों का समुचित उपचार करें।

बिधनू सीएचसी में प्रसूता का हालचाल लेते सीएमओ
- फोटो : अमर उजाला
चिकित्सालय में बंद पड़े शौचालय को यथासंभव क्रियाशील किया जाय। चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिया कि प्रतिदिन स्वयं चिकित्सालय परिसर का निरीक्षण कर शौचालयों में साफ सफाई सुनिश्चित करें। सीएमओ इसके पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझावन गए।
मंझावन सीएचसी का निरीक्षण करते सीएमओ
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. दिनेश भगोरिया एवं डॉ. मयंक मोहन मालरा मौजूद मिले। सीएचसी परिसर में रहने वाले कर्मियों के घरों में चोरी होने की सूचना मिली। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश को चिकित्सालय परिसर में सफाई व्यवस्था करने के निर्देश दिए।