{"_id":"68e54a142e7b9ca8fb046f64","slug":"kanpur-worker-died-after-his-neck-got-stuck-in-the-elevator-door-of-an-undergarment-factory-2025-10-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: अंडरगार्मेंट फैक्टरी की लिफ्ट के दरवाजे में गर्दन फंसने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: अंडरगार्मेंट फैक्टरी की लिफ्ट के दरवाजे में गर्दन फंसने से मजदूर की मौत
Tue, 07 Oct 2025 10:43 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 07 Oct 2025 10:43 PM IST
सार
अंडरगार्मेंट फैक्टरी की लिफ्ट के दरवाजे में गर्दन फंसने से मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा लिफ्ट में कपड़े की गांठों को रखते वक्त हुआ।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नौबस्ता थाना क्षेत्र के हंसपुरम इलाके में रविवार शाम अंडरगार्मेंट्स की फैक्टरी में काम कर रहे मजदूर की गर्दन लिफ्ट में फंसने से उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटना की जांचकर फायर ब्रिगेड टीम की मदद से शव को बामुश्किल बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
नौबस्ता थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि के-ब्लॉक किदवईनगर निवासी आनंद अग्रवाल की हंसपुरम आवास-विकास योजना-2 में अंडर गार्मेंट्स की फैक्टरी है। फैक्टरी में बाबूपुरवा के बगाही भट्ठा निवासी पवन पासवान (19) मजदूरी करता था। मंगलवार शाम करीब छह बजे पवन कपड़े की गाठों को ऊपरी मंजिल पर ले जाने के लिए लिफ्ट में रख रहा था। तभी अचानक लिफ्ट का दरवाजा झटके से बंद हो गया। उसकी गर्दन लिफ्ट में अंदर की तरफ फंसी रह गई। बाकी शरीर बाहर ही रहा। लिफ्ट के ऊपर जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और शव को निकालने का प्रयास शुरू किया। शव को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। परिजनों के अनुसार पवन रोजाना की तरह सुबह आठ बजे काम पर गया था। शाम को फैक्टरी मालिक ने पवन की चाची सुमन को पवन के घायल होने व अस्पताल ले जाने की बात बताई।

शव ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
परिजन फैक्टरी पहुंचे तो वहां पवन का शव मिला। इसके बाद मां रानी, बहन स्वाति और साथ गए अन्य लोग बिलख पड़े। इस बीच पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम में परिजनों के साथ पहुंचे अन्य लोगों ने हंगामा किया। देर रात विधायक राहुल बच्चा भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। एडीसीपी साउथ योगेश कुमार ने बताया कि फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।