फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Women robbed mercilessly robbers fled after breaking Mangalsutra robbed a woman riding a scooter

Kanpur: महिलाओं से तबाड़तोड लूट…मंगलसूत्र तोड़कर भागे लुटेरे, चलती स्कूटी सवार महिला का झाला लूटा, पढ़ें डिटेल

Fri, 26 Sep 2025 10:25 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 26 Sep 2025 10:25 AM IST
सार

Kanpur News: बिधनू हाईवे पर गुरुवार रात लुटेरे महिला का मंगलसूत्र तोड़कर भाग गए। बाइक से गिरकर महिला व बच्चे घायल हो गए। वहीं, चकेरी थाना क्षेत्र चलती स्कूटी सवार महिला का झाला लूट लिया गया। इसके अलावा, ग्रीनपार्क के पास बेखौफ लुटेरों ने स्कूटी सवार मां-बेटे को गिराकर पीटा। इसके बाद गहने व नकदी भरा बैग लूट ले गए।

विज्ञापन
Kanpur Women robbed mercilessly robbers fled after breaking Mangalsutra robbed a woman riding a scooter
महिला नीतू राजपूत साथ में बेटा रूमी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के  बिधनू थाना क्षेत्र में गुरुवार रात हरबसपुर गांव के पास हाईवे पर सामने से आए बाइक सवार दो लुटेरों ने झपट्टा मारकर बाइक सवार महिला के गले से मंगलसूत्र लूटा लिया। पीड़ित की बाइक का संतुलन बिगड़ने से महिला व बच्चे गिरकर घायल हो गए। गीतानगर नगर निवासी रोशनी पति चंदन, दो बेटों वंश व अंश के साथ बाइक से अपने मायके बिधनू के कठारा गांव जा रही थीं।

विज्ञापन

कानपुर-सागर हाईवे पर हरबसपुर गांव के पास बाइक सवार दो लुटेरे बाइक पर पीछे बैठीं रोशनी का मंगलसूत्र तोड़कर रमईपुर की ओर भाग निकले। महिला बच्चों समेत बाइक से हाईवे पर गिरकर घायल हो गईं। राहगीरों ने घायल महिला और बच्चों को सीएचसी पहुंचाने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। बिधनू थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि पति चंदन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

चलती स्कूटी सवार महिला का झाला लूटा
वहीं, मंगलवार की रात चकेरी थाना क्षेत्र में भी होने से बचा। पल्सर सवार लुटेरों ने चलती स्कूटी पर पति के साथ पीछे गोद में सात माह की बेटी को लेकर बैठी महिला के झपट्टा मारकर बाएं कान का झाला लूट लिया। भागते वक्त स्कूटी को गिराने का प्रयास किया लेकिन युवक के स्कूटी रोक देने से बड़ा हादसा बच गया। पुलिस ने गुरुवार को तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू की। बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के टीपीनगर बगाही के रहने वाले प्राइवेट कर्मी दिनेश कुमार वर्मा के मुताबिक उनकी सात माह की बेटी आकृति का 29 सितंबर को शुक्लागंज गोकुल बाबा मंदिर में मुंडन संस्कार होना है।

विज्ञापन

Kanpur Women robbed mercilessly robbers fled after breaking Mangalsutra robbed a woman riding a scooter
घायल बच्चों के साथ रोशनी - फोटो : amar ujala

सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश
इसे लेकर मंगलवार की दोपहर उन्नाव के खुमानखेड़ा स्थित ससुराल में पत्नी अर्चना व बेटी के साथ स्कूटी से मुंडन का न्योता देने गए थे। रात को करीब 9:24 बजे लौटते वक्त पीएसी मोड़ से टाटमिल की तरफ जाने वाली रोड पर जंगल के पास दो बाइक सवारों ने वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने मंगलसूत्र पर भी हाथ मारा लेकिन कामयाब नहीं हुए और टाटमिल की ओर भाग निकले। इस दौरान स्कूटी बाल-बाल गिरने से बच गई। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन

लुटेरों ने स्कूटी सवार मां-बेटे को गिराकर पीटा
कोतवाली क्षेत्र में ग्रीनपार्क के पास दस दिन पहले स्कूटी से घर लौट रहे मां-बेटे को बेखौफ लुटेरों ने अपना निशाना बनाया है। महिला का बैग छीनने के लिए दोनों को गाड़ी समेत गिरा दिया। इसके बाद मारपीट कर गहने और नकदी से भरा बैग लूटकर मौके से फरार हो गए। वारदात में दोनों मां-बेटा जख्मी हो गए। पीड़िता ने तीन लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। परमट निवासी सुनील कुमार की पत्नी नीतू राजपूत के अनुसार 15 सितंबर की रात करीब 11:30 से 12 बजे के बीच ग्रीन पार्क स्थित सदरलैंड अपार्टमेंट के सामने अपाचे बाइक सवार तीन लुटेरों ने झपट्टा मारकर उनके हाथ से बैग छीनने की कोशिश की।

Kanpur Women robbed mercilessly robbers fled after breaking Mangalsutra robbed a woman riding a scooter
सीसीटीवी देखती पुलिस - फोटो : amar ujala

लूट ले गए गहने व नकदी भरा बैग
आरोप है कि छीनाझपटी में आरोपियों ने उन्हें और बेटे को स्कूटी से गिरा दिया। इसके बाद लुटेरों ने मारपीट कर बैग छीन लिया और भाग निकले। उनके बैग में एक सोने की जंजीर, सोने का मंगलसूत्र, सोने की दो अंगूठी, सोने के कान के टप्स, चांदी की पायल, अलमारी की चाभी, बैंक की पासबुक, दो आधार कार्ड, 12,000 रुपये नकद व मोबाइल आदि रुपये का माल लूटकर भाग निकले। इससे डरी सहमे मां बेटे ने परिवार को वारदात की जानकारी दी। इसके बाद परिवारीजन मौके पर पहुंचे और घर दोनों का घर ले गए। कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश नारायण पांडेय ने बताया कि महिला ने 24 सितंबर को तहरीर दी है। तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed