{"_id":"6924894b7f28708aa80b4c38","slug":"kanpur-woman-riding-a-bike-dies-nephew-injured-in-tractor-trolley-collision-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, भतीजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, भतीजा घायल
Mon, 24 Nov 2025 10:15 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 24 Nov 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
फुफुवार गांव के संपर्क मार्ग पर रविवार रात ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से बाइक सवार महिला की माैत हो गई जबकि भतीजा घायल हो गया। हाथीपुर गांव निवासी किसान फरीद खान ने बताया कि उनकी पत्नी इमराना (39) भतीजे निहाल के साथ रविवार रात करीब आठ बजे फुफुवार संपर्क मार्ग होते हुए टौंस जा रही थी। गांव के मोड़ पर पयार लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली सीधे टक्कर मारते हुए खेत में पलट गई। परिजनों के अनुसार, हादसे के बाद चालक मौके से भाग निकला। इमराना के बेटे वैश और बेटी मुन्नी रो रोकर बेहाल रहे। परिजनों का आरोप है कि चालक नौसिखिया था। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश सिंह के अनुसार परिजन तहरीर देते हैं तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन