{"_id":"6a24544c92c8ce9f9e08185a","slug":"kanpur-woman-hangs-herself-after-sending-nieces-to-another-room-death-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: भतीजियों को कमरे में भेज चाची ने लगाया फंदा, मौत से मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: भतीजियों को कमरे में भेज चाची ने लगाया फंदा, मौत से मचा कोहराम
Sat, 06 Jun 2026 10:39 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 06 Jun 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बर्रा में शनिवार दोपहर महिला ने अपनी दो भतीजियों को कमरे में भेजने के बाद फंदा लगाकर जान दे दी। पत्नी को दिखाने अस्पताल गए देवर के लौटने पर घटना की जानकारी हुई। बर्रा-छह निवासी शाकिर हुसैन रिजवी लेदर फैक्टरी में नौकरी करते हैं। घर में पत्नी रुशी फातिमा (34) के अलावा छोटा भाई जाकिर उसकी पत्नी रुखसार व दो बेटियों हयात व खतिजा भी साथ रहती हैं। जाकिर के अनुसार पत्नी रुखसार की तबीयत शनिवार को खराब थी। वह उसे दिखाने अस्पताल गए थे जबकि दोनों बेटियां घर पर रूशी फातिमा के पास थीं। बर्रा थाना प्रभारी रवींद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि परिजन आत्महत्या कारण नहीं बता सके हैं।
विज्ञापन