{"_id":"6a6a3fac6776ce18330eb821","slug":"kanpur-woman-files-complaint-alleging-assault-by-former-bjym-mandal-president-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: भाजयुमो के पूर्व मंडल अध्यक्ष पर पीटने का आरोप, महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: भाजयुमो के पूर्व मंडल अध्यक्ष पर पीटने का आरोप, महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट
Wed, 29 Jul 2026 11:35 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बाबूपुरवा में रहने वाली महिला ने भाजयुमो के पूर्व मंडल अध्यक्ष और उनके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। बाबूपुरवा निवासी वंदना ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात करीब 9:30 बजे वह दवा लेने जा रही थीं। उन्होंने देखा कि घर के पास रहने वाला अंकित सोनी सरकारी बोरिंग के पानी से नाली का कीचड़ उनके घर की ओर बहा रहा है। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से विरोध किया।
इससे अंकित और उसके साथी अभद्रता कर गाली-गलौज करने लगे। शोर सुनकर उनका भाई शिवा भी आ गया और आरोपियों को समझाने का प्रयास किया। आरोपियों ने पीटना शुरू कर दिया। इस बीच भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंद सोनकर उर्फ आशीष सोनकर उनका भाई गौतम और भांजा प्रिंस भी वहां पहुंच गए। सभी ने मिलकर उन्हें और भाई शिवा को पीटा। इससे उनका सिर फट गया। बाबूपुरवा इंस्पेक्टर नीरज ओझा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है।