{"_id":"6180b18a9cf5c554c738f3b4","slug":"kanpur-woman-felt-that-someone-was-making-video-from-mobile-hanged-herself-treatment-was-going-on-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: महिला को लगता था कोई बना रहा है मोबाइल से वीडियो, लगा ली फांसी, दिल्ली में चल रहा था इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: महिला को लगता था कोई बना रहा है मोबाइल से वीडियो, लगा ली फांसी, दिल्ली में चल रहा था इलाज
Tue, 02 Nov 2021 09:03 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 02 Nov 2021 09:03 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के पनकी में एक महिला ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। महिला मानसिक रोगी थी। उसे हर वक्त लगता था कि उसका कोई मोबाइल से वीडियो बना रहा है। इससे परेशान होकर सोमवार सुबह कमरे में ही फांसी लगा ली।
परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से ही मौत की पुष्टि हुई है। इलाके के कटरा मोहल्ले में रहने वाले अजय श्रीवास्तव की घर पर ही परचून की दुकान है। उन्होंने पुलिस को बताया कि पत्नी रंजना (55) मानसिक रूप से बीमार थी।
उसका इलाज दिल्ली के डॉक्टर से चल रहा था। बीते रविवार को वह उसे डॉक्टर के यहां दिखा कर लौटे थे। उन्होंने बताया कि पत्नी को हर वक्त लगता था कि उसका कोई चोरी छिपे वीडियो बना रहा है।
विज्ञापन
इसे लेकर अक्सर मानसिक तनाव में रहती थी। सोमवार सुबह वह दुकान खोलने गए। लौटे तो पत्नी का शव पंखे के कुंडे से साड़ी के बने फंदे से लटक रहा था। इकलौता बेटा दूसरे कमरे में सो रहा था।