फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Woman dies after consuming abortion medicine

Kanpur: गर्भपात की दवा खाने के बाद महिला की मौत, सीएचसी में शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा

Sat, 04 Mar 2023 09:15 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 04 Mar 2023 09:15 AM IST
सार

गर्भपात की दवा खाने के बाद महिला की मौत का मामला सामने आया है। क्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने सीएचसी परिसर में शव रखकर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने शांत कराया।

विज्ञापन
Kanpur: Woman dies after consuming abortion medicine
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिल्हौर के मक्कापुर गांव में गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की हालत बिगड़ गई। सीएचसी ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। इससे आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने सीएचसी परिसर में शव रखकर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने पहुंचकर किसी तरह समझाबुझा कर शांत कराया। पति की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मक्कापुर गांव निवासी रोहित ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी पत्नी रोशनी को तीन महीने का गर्भ था। उसने गर्भपात कराने के लिए कस्बे की बेबी व कल्लू से कोई डॉक्टर बताने के लिए कहा। दोनों ने कस्बे की ममता व उनके पति से संपर्क कराया।
विज्ञापन


चारों ने मिलकर 20 हजार रुपये में गर्भपात कराने की बात कही। उसके सहमति जताने पर उन लोगों ने पत्नी को दवा खिला दी। दवा खाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। वह लोग शिवराजपुर सीएचसी ले जा रहे थे, रास्ते में उसकी मौत हो गई। उधर, आक्रोशित परिजनों ने सीएचसी परिसर में शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर एसीपी बिल्हौर आलोक कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद गुस्साए लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। वहीं, प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर कल्लू, बेबी, ममता और बीके के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed