फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Woman businesswoman defrauded of Rs 1.80 crore through investment scam; FIR registered

Kanpur: निवेश का झांसा देकर महिला कारोबारी से 1.80 करोड़ की ठगी, एफआईआर दर्ज

Tue, 13 Jan 2026 10:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 13 Jan 2026 10:47 PM IST
सार

कल्याणपुर निवासी महिला कारोबारी से 1.80 करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया के जरिये साइबर अपराधियों ने साजिश रची और तीन महीने में निवेश कराया।

विज्ञापन
Kanpur: Woman businesswoman defrauded of Rs 1.80 crore through investment scam; FIR registered
आर्थिक अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर एक महिला कारोबारी से 1.80 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर साइबर क्राइम ब्रांच थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। महिला से तीन महीने में ये रुपये निवेश कराए गए हैं।
विज्ञापन


कल्याणपुर के इंदिरानगर निवासी एक महिला का शाॅपिंग काॅप्लेक्स है। उन्होंने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि कुछ महीने पहले सोशल मीडिया पर शेयर ट्रेडिंग में निवेश कर अच्छे मुनाफे का लालच देने वाला मैसेज मिला। इसके बाद उनके मोबाइल पर एक लिंक आया और उन्हें एक ग्रुप में जोड़ लिया गया। साइबर अपराधियों ने उन्हें निवेश पर मुनाफा दिखाने का झांसा दिया। तीन से चार महीने में कई बार राशि निवेश की। दिसंबर 2025 में जब अपनी रकम निकालने की कोशिश की तो साइबर अपराधियों ने रकम का 40 फीसदी और जमा करने की शर्त रखी। इस पर ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने साइबर क्राइम ब्रांच थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन


थाना प्रभारी सतीश चंद्र यादव ने बताया कि महिला के बैंक खातों और सोशल मीडिया अकाउंट की जांच की जा रही है। उन्हें आए मैसेज और लिंक की भी पड़ताल की जा रही है। वीपीएन और वॉट्सएप नंबरों की जांच शुरू हो गई है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि यह साजिश कंबोडिया और चीन के सर्वर से रची गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed