{"_id":"5ae168e24f1c1b63098b677c","slug":"kanpur-woman-alleges-rape-by-a-police-official","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महिला ने लगाया पुलिस वाले पर रेप का अाराेप, बाेली वर्दी में नहीं सलाखाें के पीछे देखना चाहती हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने लगाया पुलिस वाले पर रेप का अाराेप, बाेली वर्दी में नहीं सलाखाें के पीछे देखना चाहती हूं
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 26 Apr 2018 11:22 AM IST
विज्ञापन
रेप पीड़िता
यूपी में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक के बाद एक दुष्कर्म की दिल दहला देने वाली घटनाअाें के बीच एक अाैर चाैका देने वाला मामला सामने अाया है। कानपुर की एक महिला ने पुलिस वाले के ऊपर रेप करने का अाराेप लगाया है।
डेमाे पिक
यूपी के कानपुर निवासी एक महिला ने एसएसपी अखिलेश कुमार के पास पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई। महिला ने एक पुलिस वाले के ऊपर रेप का अाराेप लगाया है। महिला का कहना है दीपक मिश्रा नाम के सिपाही ने उसे शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया।
Kanpur: Woman alleges rape by a police official on the pretext of marriage, says, 'he should be behind bars & not in uniform. I want to get him punished for this crime. SSP says, 'we have registered the case & will investigate the matter. Victim will be sent for medical tests'. pic.twitter.com/hLjX7FCio1
— ANI UP (@ANINewsUP) April 25, 2018
डेमाे पिक
अब वह किसी और से शादी कर रहा है। पीड़िता के मुताबिक जब उसे पता चला कि आरोपी सिपाही शादी कर रहा है तो उसने एसएसपी से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। लड़की ने बताया कि सिपाही और उसके परिवार की रजामंदी से 2 साल पहले शादी तय हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमाे पिक
इसके बाद सिपाही ने उसके साथ संबंध बनाए। बाद में दहेज की मांग कर शादी तोड़ दी। आरोपी सिपाही कानपुर के एक बीजेपी MLA के गनर के तौर पर तैनात है। एसएसपी ने आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दे दिया है।