फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Woman accused of selling another woman after luring her with the promise of a job in Oman

Kanpur: महिला को बेचने का आरोप, ओमान में नौकरी दिलाने का दिया था झांसा

Thu, 11 Dec 2025 10:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 11 Dec 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Woman accused of selling another woman after luring her with the promise of a job in Oman
जाजमऊ थाना - फोटो : अमर उजाला
जाजमऊ थानाक्षेत्र में युवती ने अपनी मां को ओमान में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ओमान भेजने का आरोप लगाया। इसके बाद उन्हें बेच दिया गया। मां को वापस लाने के लिए कहने पर आरोपी ने उनसे 70 हजार की मांग की। पीड़िता ने जाजमऊ थाने में मामले की शिकायत की।
विज्ञापन


जाजमऊ निवासी 18 वर्षीय युवती के मुताबिक उनकी मां घरों में खाना बनाकर परिवार चला रही थी। कुछ माह पहले उनके परिचतों ने उन्हें ओमान में खाना पकाने की नौकरी का झांसा दिया। जिसके बाद 28 सितंबर को मां को ओमान भेज दिया गया। करीब 28 दिन बाद जब युवती ने मां से संपर्क करने के लिए मोबाइल मिलाया तो नंबर बंद बताने लगा। पी़ड़िता को मां की तबियत खराब होने की जानकारी मिली। इस पर उन्होंने आरोपियों से मां को वापस लाने की बात कही तो आरोपियों ने 70 हजार रुपये मिलने पर मां को वापस लाने को कहा। थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed