{"_id":"66f2ed575c10698662003933","slug":"kanpur-wing-commander-s-businessman-father-committed-suicide-by-getting-hit-by-a-train-2024-09-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: विंग कमांडर के कारोबारी पिता ने ट्रेन से कटकर दी जान, भूलने की बीमारी की वजह से जेब में रखते थे पर्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: विंग कमांडर के कारोबारी पिता ने ट्रेन से कटकर दी जान, भूलने की बीमारी की वजह से जेब में रखते थे पर्ची
Tue, 24 Sep 2024 10:24 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 24 Sep 2024 10:24 PM IST
सार
Kanpur News: दबौली में रेलवे लाइन पर विंग कमांडर के कारोबारी पिता का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता पाए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
कानपुर के गोविंदनगर थानाक्षेत्र में एयरफोर्स के विंग कमांडर के कारोबारी पिता ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। वह सुबह टहलने जाने की बात कहकर घर से निकले थे। उनकी जेब में मिली पर्ची के आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता सके हैं।
विज्ञापन
रतनलालनगर के एमआईजी कॉलोनी निवासी अशोक कुमार नरूला (80) की रतनलाल नगर में पेंट की दुकान है। परिवार में पत्नी शीला, बेटी अंजू और दो बेटे अजय व अरविंद हैं। बड़ा बेटा अजय मुंबई में एयरफोर्स में विंग कमांडर है। छोटे बेटे अरविंद का बरेली में कंस्ट्रक्शन का काम है। परिजनों ने बताया कि अशोक रोज की तरह मंगलवार सुबह सात बजे घर से टहलने निकले थे। आठ बजे तक न लौटने पर खोजबीन शुरू की। इस बीच पुलिस ने उन्हें फोन कर दबौली में झांसी रेलवे लाइन पर शव मिलने की जानकारी दी। परिजनों ने वहां पहुंचकर शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
भूलने की थी बीमारी, जेब में रखते थे पर्ची
थानाप्रभारी ने बताया कि तलाशी के दौरान अशोक के पास से एक पर्ची मिली थी। इसमें घर का पता और एक मोबाइल नंबर लिखा हुआ था। पूछताछ करने पर परिजनों ने बताया कि उन्हें भूलने की बीमारी थी। वह अपनी शर्ट की जेब में हमेशा पता व मोबाइल नंबर रखते थे। अशोक की आत्महत्या से परिजन स्तब्ध हैं। रिश्तेदारों का कहना था कि घर में कोई कमी नहीं थी। बच्चे भी सेटल हो गए थे। फिर उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया।

धड़ से अलग हो गया था सिर
पुलिस को अशोक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। उनका सिर धड़ से अलग हो गया था। ऐसे प्रतीत हो रहा था कि उन्होंने रेलवे ट्रैक पर सिर रखकर जान दी है। प्रथम दृष्यता जांच में यही पता चला है कि उन्होंने आत्महत्या की है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।