फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur will start work in green building concept

कानपुर में शुरू होगा ‘ग्रीन बिल्डिंग कांसेप्ट’

Tue, 01 Nov 2016 10:33 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 01 Nov 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
kanpur will start work in green building concept
केडीए इस तरह से शुरू करेगा ग्रीन बिल्डिंग कांसेप्ट
कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) अपनी इमारत और प्रोजेक्ट के जरिए कानपुर में ग्रीन बिल्डिंग कांसेप्ट लागू करेगा। इसके जरिए शहर में हो रहे निर्माणों में सोलर प्लांट, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम आदि के प्रयोग को बढ़ावा देकर पर्यावरणीय संतुलन साधा जाएगा। इस दिशा में काम करते हुए केडीए ने आधुनिक शैली में बनकर तैयार हुई इमारत में सोलर प्लांट लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके साथ ही यहां बने रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को भी सुधारा जा रहा है। फ्लाईऐश (राख) से बनी ईंटों का इस्तेमाल भी शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

देश में ग्रीन बिल्डिंग कांसेप्ट का चलन तेजी से बढ़ रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार भी वैकल्पिक ऊर्जा के अधिक से अधिक इस्तेमाल और प्राकृतिक स्रोतों के संरक्षण पर काम कर रही हैं। इसके चलते प्रदेश सरकार ने पांच हजार वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्रफल वाली इमारतों में सोलर प्लांट लगाना, 10 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल वाली प्रोजेक्ट में तालाब का निर्माण, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाना अनिवार्य कर दिया है। नए प्रोजेक्टों में केडीए इनका पालन सुनिश्चित कराएगा। केडीए वीसी जयश्री भोज ने बताया कि प्राधिकरण में रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इससे बिजली की खपत कम की जा सकेगी। जल्द ही इस संबंध में बैठक बुलाई जाएगी। प्राधिकरण की अन्य योजनाओं में भी सोलर प्लांट लगाए जाएंगे। साथ ही रेन वॉटर सिस्टम को भी सुधारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed