Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Wife Swallows Poison Argument with Husband Dies During Treatment

Kanpur: फोन पर पति से कलह के बाद पत्नी ने निगला जहर, इलाज के दौरान मौत; 6 साल के बेटे को भेजा था ननिहाल

Thu, 07 May 2026 07:28 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Thu, 07 May 2026 07:28 PM IST
सार

Kanpur News: बिधनू थाना क्षेत्र स्थित कठेरुआ गांव में बुधवार रात घरेलू विवाद के बाद एक महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Kanpur Wife Swallows Poison Argument with Husband Dies During Treatment
बिधनू थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कठेरुआ गांव में घरेलू कलह ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। बुधवार रात पति से फोन पर हुए विवाद के बाद एक 28 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


खाने को लेकर हुआ था विवाद
जानकारी के मुताबिक, कठेरुआ गांव निवासी विजय नागर नौबस्ता के एक होटल में वेटर का काम करते हैं। विजय ने बताया कि बुधवार शाम पत्नी रोशनी (28) से खाना बनाने को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद से नाराज होकर विजय बिना खाना खाए ही ड्यूटी पर चले गए। रात में रोशनी ने उन्हें फोन किया और दोबारा झगड़ने लगी, जिसके बाद उसने फोन बंद कर लिया।

विज्ञापन
Trending Videos

घर से बाहर भागते हुए मचाया शोर
देर रात रोशनी ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, तो वह चीखती-चिल्लाती हुई घर से बाहर की ओर भागी। शोर सुनकर पड़ोस में रहने वाले जेठ राकेश और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में परिजन उसे बिधनू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

पहले भी कर चुकी थी जान देने की कोशिश
पति विजय के अनुसार, रोशनी अक्सर छोटी-छोटी बातों पर तनाव में आ जाती थी और इससे पहले भी एक बार जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास कर चुकी थी। घर में होने वाले रोज के झगड़ों के कारण ही उसने अपने छह वर्षीय बेटे 'लव' को पहले ही बरौर स्थित ननिहाल भेज दिया था। मासूम को क्या पता था कि अब उसकी मां इस दुनिया में नहीं रही।

विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना पर पहुंची बिधनू पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी तेजबहादुर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद और आत्महत्या का लग रहा है। फिलहाल किसी भी पक्ष से कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed