फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Widening work on Gujaini Puliya has been underway for four months youth takes his own life

Kanpur: चार माह से गुजैनी पुलिया का हो रहा चौड़ीकरण, ग्राहक नहीं आने पर युवक ने दी जान, व्यापारियों में आक्रोश

Sat, 08 Aug 2026 10:57 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 08 Aug 2026 10:57 AM IST
सार

Kanpur News: गुजैनी पुलिया के चौड़ीकरण और मरम्मतीकरण का काम पिछले चार महीने से चलने के कारण अनुभव तिवारी (23) की बर्तन की दुकान का कामकाज पूरी तरह ठप हो गया था। आर्थिक तंगी और गंभीर अवसाद के चलते उसने शुक्रवार को अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
Kanpur Widening work on Gujaini Puliya has been underway for four months youth takes his own life
पुलिया निर्माण के चलते सड़क की दुर्दशा - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में गुजैनी पुलिया का चार माह से किए जा रहे चौड़ीकरण एवं मरम्मतीकरण के चलते अनुभव तिवारी (23) की बर्तन की दुकान पर ग्राहक नहीं पहुंच पाए। इससे अवसाद में आए युवक ने शुक्रवार को अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर अंकित तिवारी का चचेरा भाई था। अंकित गुटका खाकर मजाकिया वीडियो बनाने को लेकर चर्चा में आए थे। दबौली निवासी अनुभव तिवारी की गुजैनी पुलिया के पास अंजलि बर्तन भंडार के नाम से दुकान है।

विज्ञापन

अनुभव के माता-पिता का कोविड के दौरान निधन हो चुका है। बहनें अंजलि और रिया प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती हैं। उनका और अंकित का परिवार एक ही घर में रहता है। परिजन के अनुसार अनुभव की जिस जगह दुकान है वहां बीते चार माह से पुलिया के चौड़ीकरण एवं मरम्मतीकरण का काम चल रहा है।  इसके चलते अनुभव की बर्तन की दुकान का कामकाज पूरी तरह से ठप पड़ा था। इसे लेकर वह अक्सर अवसाद में रहने लगा।

विज्ञापन





जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई
शुक्रवार को अनुभव ने ऊपरी तल पर बने कमरे में जाकर चादर से फंदा बनाकर जान दे दी। दोपहर को ताई ममता ने उसे खाने के लिए नीचे से ही आवाजें दीं तो कोई जवाब नहीं मिला। इस पर वह अनुभव के कमरे में पहुंचीं जहां उसका शव फंदे से लटकता देख चीख पड़ीं। गोविंदनगर इंस्पेक्टर अशोक दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Kanpur Widening work on Gujaini Puliya has been underway for four months youth takes his own life
अनुभव की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

दुकानदार बोले- किराया और दैनिक खर्चे तक निकालना मुश्किल
अनुभव की मौत की खबर सुनकर गुजैनी पुलिया के पास कारोबार करने वाले लोग सन्न हैं। उन्होंने बताया कि पुलिया निर्माण के चलते करीब चार माह से आसपास की दुकानों पर कामकाज ठप है। दुकान का किराया और दैनिक खर्चे तक निकालना मुश्किल हो रहा है। रास्ता बंद होने के चलते ग्राहक इस तरफ न आकर पहले ही मुड़ कर निकल जाते हैं। व्यापारियों ने अनुभव की मौत पर दुख संवेदना व्यक्त करते हुए गुजैनी पुलिया के चौड़ीकरण के काम को जल्द पूरा करने की मांग की।

विज्ञापन

सभी लोग पार्षद अंजलि दीक्षित के मकान में किराये पर दुकान लेकर कारोबार करते हैं। मेरा फुटवियर का काम है। पुलिया निर्माण के चलते धंधा पूरी तरह से चौपट हो गया है। चार महीने से जोड़ी हुई रकम से सारे खर्चे वहन करने पड़ रहे हैं। पुलिया का काम जल्द खत्म होना चाहिए था।   -विजय कुमार

Kanpur Widening work on Gujaini Puliya has been underway for four months youth takes his own life
पुलिया निर्माण के चलते बल्ली लगाकर की गई बैरिकेडिंग - फोटो : amar ujala

अनुभव की मौत का अफसोस है। मेरी भी बर्तन की ही दुकान है। पुलिया मरम्मतीकरण शुरू होने के बाद रास्ता बाधित होने से ग्राहकों की इस तरफ चहलकदमी न के बराबर हो गई है। धंधा मंदा हुआ है। अधिकांश दुकानदार परेशान हैं। कार्य को जल्द समाप्त करना चाहिए था।  -प्रदीप दुबे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed