फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: When friends danced on nephew's birthday, uncle chased them and beat them

Kanpur: भतीजे के जन्मदिन पर दोस्तों ने किया डांस तो चाचा ने दौड़ाकर पीटा

Wed, 08 Jan 2025 10:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 08 Jan 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: When friends danced on nephew's birthday, uncle chased them and beat them
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
गोविंदनगर निवासी भतीजे के जन्मदिन पर उत्साही दोस्तों का डांस करना चाचा को रास नहीं आया। उसने अपने बेटे के साथ मिलकर भतीजे और उसके दोस्तों को दौड़ाकर पीटा। आरोप है कि बचाने आए भाई और भाभी के साथ भी मारपीट की। गोविंदनगर चार ब्लॉक निवासी संजय बतरा के मुताबिक पांच जनवरी को उनके बेटे हैरी का जन्मदिन था। चार जनवरी की रात 11:55 बजे हैरी के दोस्त आए और घर के बाहर मोबाइल बजाकर डांस करने लगे। घर की ऊपरी मंजिल पर रहने वाले उनके भाई अशोक कुमार बतरा और बेटे नितिन व सुदर्शन व एक अन्य ने उन सभी के साथ मारपीट की। वह और पत्नी बचाने दौड़े तो उन्हें भी जमकर पीटा। गोविंदनगर थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed