{"_id":"69d2050f1db1949b6d0b5d57","slug":"kanpur-wheat-crop-devastated-by-storms-and-rain-fallen-trees-cause-traffic-jams-in-several-areas-2026-04-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: आंधी-पानी से गेंहू की फसल चौपट, कई जगह गिरे पेड़ लगा जाम, किसान बोले- इस बार खाने के लाले पड़ जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: आंधी-पानी से गेंहू की फसल चौपट, कई जगह गिरे पेड़ लगा जाम, किसान बोले- इस बार खाने के लाले पड़ जाएंगे
Sun, 05 Apr 2026 12:16 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:16 PM IST
सार
Kanpur News: शुक्लागंज में शनिवार शाम आई तेज आंधी और बारिश के कारण गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर लगा टेंट गिर गया और कई सड़कों पर पेड़ व होर्डिंग्स गिरने से यातायात बाधित रहा। ग्रामीण इलाकों में ओलावृष्टि से गेहूं की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक क्षति हुई है।
विज्ञापन
बैराज मार्ग पर पेड़ गिरने से लगा भीषण जाम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शुक्लागंज में शुक्रवार देर रात से लेकर अगले दिन शनिवार शाम तक मौसम बार-बार बदलता रहा। हलांकि दोपहर में मौसम ठीक रहा और तेज धूप निकली लेकिन शाम होते ही मौसम का मिजाज बिगड़ गया और तेज आंधी के साथ बारिश हुईं, जिससे खेतों में खड़ी गेंहू की फसल औंधे मुंह गिरने से किसानों के चेहरे मुरझा गए है। किसान बोले इस बार खाने के लाले पड़ जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में ओले भी गिरे है। रेलवे स्टेशन पर कर्मचारियों के लिए लगाया गया टेंट भी गिर गया, जिसमें रहे कर्मचारी बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
शुक्रवार देर रात एक से दो बजे के बीच नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने के साथ ही बारिश हुईं। इस कारण आजाद मार्ग और राजधानी मार्ग पर सड़क किनारे लगी कई होर्डिंग सड़क पर गिर गईं। वहीं शनिवार शाम पांच बजे फिर से मौसम ने करवट बदली और काले बादल छाने के साथ बिजली चमकी और तेज हवाएं लने के साथ बारिश हुईं। इस कारण गंगाघाट रेलवे स्टेशन में कर्मचारियों के लिए ल गाया गया टेंट भी उखड़ गया। आजाद मार्ग और राजधानी मार्ग पर लगी होर्डिंग और छोटे पेड़ भी सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन
आंधी-बारिश ने उजाड़ी अन्नदाता की उम्मीदें
- फोटो : amar ujala
खेतों में खड़ी गेहूं की फसलें औंधे मुंह गिरीं
उन्हें पालिका द्वारा किसी तरह से हटवाया गया। ग्राम सन्नी, सराय,शंकरपुर, पिंडोखा समेत अन्य गांवों में आज शाम बारिश के साथ ओले गिरे। जिससे खेतों में खड़ी किसानों की गेहूं की फसलें औंधे मुंह गिरने के साथ ही खराब हो गईं है। खेतों में कटा रखा गेंहू का बोझ भीग जाने के बाद काला पड़ने लगता है। गंगा बैराज मार्ग के कानपुर छोर बैराज मार्ग पर लगी मैंगी आदी की दुकानें तेज हवा चलने के कारण हटा दी गईं। जबकि बैराज मार्ग किनारे लगे कई पेड़ सड़क मार्ग पर गिर जाने के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गईं।