फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather will change from tomorrow will get relief from heat wave soon chances of rain on 16 and 17

Kanpur Weather Update: कल से बदलेगा मौसम…लू से जल्द मिलेगी राहत, 16-17 को बारिश के आसार, ये है अलर्ट

Sat, 14 Jun 2025 10:33 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 14 Jun 2025 10:33 AM IST
सार

Weather News: मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं। पश्चिमी जिलों में बारिश की शुरुआत हो चुकी है और धीरे-धीरे प्रदेश भर में मानसूनी असर आएगा।

विज्ञापन
Kanpur Weather will change from tomorrow will get relief from heat wave soon chances of rain on 16 and 17
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और कड़ी धूप में धीरे-धीरे कमी आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वी क्षेत्रों में कई स्थानों पर शुक्रवार को हल्की बारिश के चलते मौसम में बदलाव शुरू हो गया है।

विज्ञापन

15 जून को पूरे प्रदेश में मौसम में परिवर्तन आने की संभावना है। 16 और 17 जून को कानपुर मंडल में कहीं कम तो कहीं तेज बारिश की संभावना है। यह प्री मानूसनी बारिश होगी। इसके एक सप्ताह बाद मानसून भी दस्तक दे सकता है। पिछले वर्ष मानसून 30 जून को महानगर पहुंचा था।

विज्ञापन

Kanpur Weather will change from tomorrow will get relief from heat wave soon chances of rain on 16 and 17
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

पश्चिमी जिलों में हो चुकी है बारिश की शुरुआत
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं। पश्चिमी जिलों में बारिश की शुरुआत हो चुकी है और धीरे-धीरे प्रदेश भर में मानसूनी असर आएगा।

विज्ञापन

Kanpur Weather will change from tomorrow will get relief from heat wave soon chances of rain on 16 and 17
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

15 से लू का असर भी कम होता जाएगा
इस बीच शुक्रवार को महानगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में एयरफोर्स के मीटर में तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह सुबह आठ बजे का पारा 31 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह से रात तक हवा में जलन बरकरार रही। डॉ. पांडेय के अनुसार, 15 से बारिश की गतिविधियां शुरू होने से लू का असर भी कम होता जाएगा।

विज्ञापन

Kanpur Weather will change from tomorrow will get relief from heat wave soon chances of rain on 16 and 17
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

शुक्रवार को सुबह प्रदेश के इन स्थानों पर हुई बारिश

  • नजीबाबाद, बिजनौर- 21 मिमी
  • पलियाकलां, लखीमपुर खीरी- 14.4 मिमी
  • पोंटा साहिब, सिरमौर- 12.4 मिमी
  • पीलीभीत- 12 मिमी
  • अटल, सहारनपुर- 10.6 मिमी
  • फतेहगंज, बरेली- 5.2 मिमी
  • स्योहारा, बिजनौर- 3 मिमी
  • गोरखपुर- 2 मिमी

Kanpur Weather will change from tomorrow will get relief from heat wave soon chances of rain on 16 and 17
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

14–20 जून के बीच प्रदेश में ऐसा होगा मौसम

  • 14 जून: सीतापुर, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, गोंडा, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर आदि जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कहीं कहीं तेज बारिश भी संभव है।
  • 15–16 जून: तराई जिलों के साथ साथ मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, हाथरस, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद आदि जिलों में हल्की बारिश शुरू होगी। आने वाले दिनों में यहां पर भारी बारिश होगी।
  • 20 जून: बुंदेलखंड के क्षेत्र चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, महोबा, जालौन, झांसी, ललितपुर में झमाझम बारिश। 

Kanpur Weather will change from tomorrow will get relief from heat wave soon chances of rain on 16 and 17
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

पश्चिमी यूपी, अवध, पूर्वांचल और बुंदेलखंड के इलाकों में 20 जून के बाद झमाझम बारिश देखने को मिलेगी। कई इलाकों में भारी बारिश और कुछ जगह अति भारी बारिश भी संभव है।  -डॉ. एसएस सुनील पांडेय, मौसम विशेषज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed