{"_id":"647b72caffa03e1b570851a6","slug":"kanpur-weather-weather-will-be-dry-for-the-next-five-days-2023-06-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Weather: अगले पांच दिन तक मौसम शुष्क रहेगा, धूप होगी तेज, बढ़ सकती है उमस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Weather: अगले पांच दिन तक मौसम शुष्क रहेगा, धूप होगी तेज, बढ़ सकती है उमस
Sat, 03 Jun 2023 10:36 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 03 Jun 2023 10:36 PM IST
सार
सीएसए के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि इस वर्ष देश के उत्तरी मैदानी इलाकों में मार्च से मई के बीच कई बार प्री मानसूनी बारिश सामान्य से अधिक दर्ज की जा चुकी है। इसकी वजह से इन महीनों के बीच तापमान सामान्य से कम रहा है।
विज्ञापन
भीषण गर्मी के बीच टंकी के पानी में नहाते बेजुबान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में पश्चिमी विक्षोभ का असर कानपुर मंडल सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। ऐसे में दिन में धूप चटक हो सकती है। बीच-बीच में बादल और उमस वाली गर्मी भी पड़ सकती है। इस बीच शनिवार को अधिकतम पारा 39 डिग्री तक पहुंच गया। न्यूनतम पारा 24 डिग्री रहा।
विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि इस वर्ष देश के उत्तरी मैदानी इलाकों में मार्च से मई के बीच कई बार प्री मानसूनी बारिश सामान्य से अधिक दर्ज की जा चुकी है। इसकी वजह से इन महीनों के बीच तापमान सामान्य से कम रहा है। लू औसत मात्रा की तुलना में कम ही चली है। हीट वेव की स्थिति सिर्फ पांच दिनों तक रही है। उन्होंने बताया कि जून में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
शुष्क हवाएं चलने से धूप तेज होने और हवा में नमी की मात्रा पिछले महीने से कम होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि कानपुर मंडल में उत्तर और उत्तर पश्चिम से शुष्क हवाएं अगले सप्ताह तक जारी रहेंगी। 15 जून के बाद चिपचिपी गर्मी शुरू होने की भी संभावना है।