फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Update, Winds will blow with strong sunshine, cold will torment, expert said there will be fog

Kanpur Weather Update: तेज धूप के साथ चलेंगी हवाएं...सताएगी सर्दी, विशेषज्ञ बोले- पांच दिनों तक पड़ेगा कोहरा

Wed, 07 Feb 2024 10:16 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 07 Feb 2024 10:16 AM IST
सार

Weather News: मौसस विभाग के मुताबिक, अगले कुछ पांच दिन मौसम में बदलाव देखने को मिलेंगे। इस वजह से लोगों को एक बार फिर सर्दी का सामना करना पड़ सकता है। बताया कि सुबह और शाम कोहरा होने और बीच-बीच बादल छाए रहेंगे।

विज्ञापन
Kanpur Weather Update, Winds will blow with strong sunshine, cold will torment, expert said there will be fog
खिली धूप में मस्ती करते बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बारिश के बाद अब चटक धूप के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी। इससे ठंड अगले कुछ दिनों तक बरकरार रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार वातावरण में नमी बनी रहने की वजह से अगले पांच दिनों तक सुबह और शाम कोहरा होने और बीच-बीच बादल छाए रहेंगे।

विज्ञापन

दोपहर में तेज हवा की वजह से कोहरे का असर नहीं होगा। बादलों की वजह से कहीं-कहीं धूप का असर कम रहेगा। इस बीच अधिकतम पारा 19.8 और न्यूनतम दो डिग्री लुढ़ककर 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह हवा में नमी की मात्रा अधिकतम 95 और न्यूनतम 67 प्रतिशत रही। हवा की रफ्तार 2.2 डिग्री दर्ज हुई।
विज्ञापन

छाए रहेंगे बादल

इसके अलावा कानपुर का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। सुबह की शुरूआत कोहरे और ठंडी हवाओं से हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, आज कानपुर में बादल छाए रहेंगे साथ ही हल्की बारिश हो सकती है, जिसके बाद तापमान मे गिरावट दर्ज की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed